Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
No smoking Day: अगर छोड़नी है सिगरेट की लत तो अजमाएं ये घरेलू उपाय
सिगरेट पीने से दमा, कैंसर और हार्ट अटैक जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। कई लोग इस आदत के बुरे शिकार हो जाते हैं, वैसे तो स्मोकिंग की लत से दूर होना बहुत मुश्किल होता है लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर इसे छोड़ा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं स्मोकिंग छोड़ने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में।

सूखी अदरक खाएं
यदि कोई व्यक्ति तंबाकू या तंबाकू उत्पाद का सेवन करता है तो उसे अपने साथ मसालेदार सूखी अदरक रखनी चाहिए। जब भी तंबाकू या उसके उत्पाद का सेवन करने का मन करे तो यह अदरक चबाएं। धीरे-धीरे कुछ ही दिन में लत छूट जाएगी।

खूब सारा पानी पीएं
पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में बहुत लाभकारी होता है. खाना खाने से 15 मिनट पहले एक गिलास पानी पिएं, इससे मेटाबॉलिक रेट कंट्रोल में रहता है। इससे स्मोकिंग की आदत भी धीरे-धीरे छूटने लगती है।

मुलेठी चबाएं
जब भी स्मोकिंग का मन करे तो आप मुलेठी की दातून लेकर उसे चबा सकते हैं। ऐसा करने से स्मोकिंग की इच्छा कम हो जाएगी।

अजवाइन खाएं
जब भी आपको तंबाकू खाने की इच्छा हो, तो अजवाइन के कुछ बीज लें और उन्हें चबाएं। ऐसा नियमित रूप से करने से आप तंबाकू की लत से छुटकारा पा सकते हैं।

त्रिफला का सेवन करें
त्रिफला का सेवन आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ कर सकता है और जहरीले तंबाकू की लालसा को कम करने में मदद कर सकता है। आप इसका एक बड़ा चम्मच रोज रात को गर्म पानी के साथ सेवन कर सकते हैं, जो बेहतर पाचन में भी मदद करेगा।

हर्बल चाय पीएं
जटास्मी, कैमोमाइल और ब्राह्मी को बराबर मात्रा में मिलाकर एक जार में रख लें। इस मिश्रण का एक बड़ा चम्मच एक कप गर्म पानी में डुबोएं और इसे धीरे-धीरे पिएं। यह धूम्रपान करने की इच्छा को दूर करने में मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
