Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रात में बार-बार पेशाब की ये हो सकती है वजह, जानें क्या करें उपाय
क्या आपको रात में बार-बार पेशाब आता है। और आप हर दो घंटे में उठकर पेशाब करना जाते हैं। इसकी वजह से बार-बार नींद भी टूटती है। हालांकि, वह इस बात को सामान्य मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप रात के वक्त एक या दो बार से अधिक पेशाब करने के लिए बिस्तर से उठते हैं तो यह किसी समस्या की तरफ इशारा करता है। लोगों को ऐसा लगता है कि पानी ज्यादा पीने से उन्हें बार-बार पेशाब आ रही है। लेकिन, इसकी वजह से होने वाली थकान और कमजोरी की तरफ हमारा ध्यान नहीं जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार अगर आप दो बार से ज्यादा पेशाब करने जाते हैं तो डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, प्रोस्टेट कैंसर और अन्य बड़ी बीमारियों के संकेत हैं। मगर एक शोध के अनुसार बार-बार पेशाब जाना किसी बड़ी बीमारी की ओर इशारा करता है। नागासाकी यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने अपनी शोध में यह बताया कि खान पान में बदलाव करने से इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

क्या हैं कारण
हार्ट फेलियर में आपको बाथरुम जाने की सबसे बड़ा कारण है कि रात के वक्त किडनी में बहुत अधिक तरल पदार्थ पहुंच जाता है, जिससे आपको बाथरुम जाना पड़ता है।

प्रेगनेंसी में आता है अधिक पेशाब
गर्भवती महिलाओं को भी रात में बार-बार पेशाब करने के लिए बाथरुम जाना पड़ता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि प्रेगनेंसी के दौरान यूरेटस बड़ा होने लगता है, जिसकी वजह से ब्लैडर पर दबाव बढ़ने लगता है। इस दौरान महिलाओं को बार-बार पेशाब करने के लिए जाना पड़ता है।

हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर के लिए ली जाने वाली दवाएं किडनी पर एक्स्ट्रा तरल पदार्थ को बाहर निकालने के लिए दबाव बनाती हैं। इस कारण भी रात में बार-बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है।

नोक्चुरिया हो सकती है इसकी असल वजह
आधी रात में बार-बार टॉयलेट जाने की समस्या को नोक्चुरिया कहा जाता है। 50 साल से अधिक उम्र के लोग इस समस्या से ज़्यादा परेशान होते हैं। सुनने में भले ही ये एक आम समस्या लगे, लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि बार-बार नींद से उठकर टॉयलेट जाने की वजह से कई लोगों की नींद खराब होती है, जिससे आगे चलकर तनाव, चिड़िचिड़ापन और थकावट जैसी समस्याएं भी घर कर सकती हैं।

ये हैं उपाय
अगर आप नोक्चुरिया की समस्या से जूझ रहे हैं तो रात को तरल आहार लेना कम कर दें। साथ ही मसालेदार खाना, अल्कोहल और कैफीन के सेवन से बचें। पेल्विक फ्लोर मसल्स और ब्लैडर को मजबूती देने वाली एक्सरसाइज करें।



Click it and Unblock the Notifications
