Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
कोविड 19: 6-12 साल के बच्चों को भी लगेगी कोवैक्सिन, इमरजेंसी यूज की मिली मंजूरी, जानें बुकिंग प्रोसेस
भारत के औषधि महानियंत्रक DCGI ने 6-12 साल के बच्चों के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सिन को इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा DCGI ने 12 से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए जायड्स कैडिला की जायकोव डी वैक्सीन को भी इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है। यह फैसला ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की मीटिंग के बाद आया है, जिसमें भारत बायोटेक से कोविड-19 वैक्सीन Covaxin को 2-12 साल की उम्र के बच्चों को लगाने के लिए डेटा मांगा गया था।

फिलहाल 12-14 साल के बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन दी जा रही है। 15-18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन इस साल 3 जनवरी से शुरू हुआ है। उन्हें कोवैक्सिन का डोज दिया जा रहा है। हालांकि बाद में इस अभियान का विस्तार 16 मार्च से बढ़ा दिया गया, जिसमें 12-14 साल बच्चों को शामिल किया गया। उन्हें कॉर्बेवैक्स दी जा रही है। इस तरह अब देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को दो कोरोना वैक्सीन लग रहे हैं।

12 से 14 साल के बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- अपने मोबाइल या लैपटॉप पर CoWIN ऐप ओपन करें।
- ऊपर दिए गए Register/Sign in/Login के ऑप्शन पर जाएं।
- अपना मोबाइल नंबर डालकर Login करें।
- अब मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे डालें।
- अपने एरिया का पिनकोड डालें।
- आपके नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट खुल जाएगी।
- अब बच्चे की डिटेल मांगी जाएगी। इसमें नाम और उम्र टाइप कर दें।
- बच्चों की आईडी के तौर पर आधार दे सकते हैं।
- अगर आधार न हो तो स्कूल ID कार्ड की डिटेल ही डाल दें।
- लास्ट में अपने हिसाब से डेट और टाइम चुनें और स्लॉट बुक कर लें।
- स्लॉट बुक होने के बाद मोबाइल पर कन्फर्मेशन का मैसेज आ जाएगा।
कितने दिनों के अंतर में लगेगी वैक्सीन
- Corbevax का दो डोज लगेगा। दोनों डोज के बीच 28 दिन का गैप होगा।
- Covaxin का भी दो डोज लगेगा। दोनों में 28 से 40 दिन का गैप होगा।
- Zycov-D वैक्सीन वैसे तो तीन डोज की वैक्सीन है। पहले के 28 दिन बाद दूसरी और दूसरी के 56 दिन बाद दो डोज दिया जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
