Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Year Ender 2022: हेल्थ और हाइजीन को लेकर लोगों ने इन आदतों में किया बदलाव

जब से कोरोना संक्रमण ने लोगों की लाइफ में दस्तक दी है, तब से सभी की लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव देखे गए हैं। कोरोना संक्रमण कई तरह की बीमारियों को अपने साथ लाया है, जिससे बचने के लिए लोगों ने अपने जीने के तरीकों में भी कई तरह के बदलाव किए है। कोरोना संक्रमण ने लोगों के जीने के तरीके के साथ जीने की धारणा भी बदल दी है। लोगों ने अपनी लाइफ को ज्यादा गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। जिसका सबसे बड़ा कारण है लोगों के बीच अपनी जान को लेकर मंडराते खतरे का डर। हर व्यक्ति मरने से डरता है। इसलिए लोगों ने अपनी लाइफ में हाइजीन और हेल्थ से जुड़े कई तरह के बदलाव किए हैं। इस साल कोरोना का प्रकोप कम देखने को मिला। जिसका सबसे बड़ा कारण लोगों के अंदर कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता और सावधानी है। तो आइए देखते हैं साल 2022 में लोग अपनी लाइफ में हेल्थ और हाइजीन से जुड़ी किन चीजों को लेकर एक्टिव रहे हैं।
हाथ धोने की आदत
साल 2020 में कोरोना संक्रमण आने के बाद लोगों ने साफ सफाई में कई तरह के बदलाव किये हैं। जिसमें हाथ धोनाा सबसे एहतियात बरतने वाले कामों में से एक रहा। कोरोना संक्रमण के बाद से कई बार अपने हाथों को धोना हमारी लाइफ का एक अहम हिस्सा बन गया है। कुछ भी खाने पीने से पहले हाथ धोना एक बहुत अच्छी आदत बन गया है। लेकिन अब लोग बाहर से घर में वापस आने के बाद भी अपने हाथ पैर अच्छे से धोने लगे हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण संक्रमण से बचाव करना है। इस साल लोगों में हाथ धोने जैसे हाइजीन को काफी देखा गया है।
मास्क पहनना
कोरोना संक्रमण ना सिर्फ साफ सफाई बल्कि लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल जीने का तरीका भी सीखा रहा है। कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बाद भी कई लोग मास्क पहनते नजर आए हैं। मास्क न केवल हमें वायरस से बचाता है, बल्कि यह हमें प्रदूषित हवा से भी बचाने में मदद करता है। खास कर दिल्ली NCR के लोगों को मास्क लगाते देखा गया है। इस साल हमने ये भी सीखा की मास्क हमारी डेली लाइफ के लिए बहुत जरूरी है। फिर चाहे वो कोरोना संक्रमण के साथ हो या उसके बिना हो।
स्वास्थ्य को प्राथमिकता
इस साल लोग अपने हेल्थ के प्रति ज्यादा जागरूक नजर आए। क्योंकि हेल्थ को प्राथमिकता देने से आपके प्रतिरक्षा के स्तर को बढ़ावा मिलने में मदद मिलती है, जो किसी भी तरह की बीमारी से लड़ने के लिए बहुत जरूरी है। हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता हमें उन बीमारियों से लड़ने में मदद करते है, जिनसे हम संपर्क में आते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
