Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
coronavirus: किस ब्लड ग्रुप के लोगों को ज्यादा खतरा, इस रिसर्च ने किया खुलासा
कोरोना वायरस का संक्रमण दुनियाभर में तेजी से फैलता जा रहा है। डब्लूएचओ ने इस बीमारी की भयावहता का अंदेशा लगाते हुए इसे पहले ही ग्लोबल इमरजेंसी घोषित कर दिया था। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के करीब दो लाख मामले सामने आ चुके हैं, वहीं 7800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौतें चीन में हुई है।

चीन के वुहान शहर से शुरू हुए इस वायरस के संक्रमण को लेकर दुनियाभर के अलग-अलग देशों में कई रिसर्च हो रही हैं। चीन के वुहान शहर में ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को लेकर कई स्टडी हो रही हैं, जबकि वैज्ञानिक यहां इस वायरस से हुई मौतों पर भी स्टडी कर रहे हैं। इसी क्रम में ब्लड ग्रुप से जुड़ी एक नई रिसर्च सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि किस ब्लड ग्रुप के लोगों को कोरोना वायरस से ज्यादा खतरा है और किस ब्लड ग्रुप के लोगों को इससे कम खतरा है।

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को लेकर हुई इस स्टडी में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई है। दरअसल, वुहान में हुए इस रिसर्च में यह पता लगाने की कोशिश की गई कि किस ब्लड ग्रुप के लोगों को कोरोना वायरस का ज्यादा खतरा होता है। स्टडी में सामने आया कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ए है, उन्हें कोरोना के संक्रमण का ज्यादा खतरा है। जबकि ए ब्लड ग्रुप की तुलना में ब्लड ग्रुप 'ओ' वाले लोगों को इसके संक्रमण का खतरा कम है।

ब्लड ग्रुप को लेकर वुहान में हुए इस रिसर्च में यह भी बताया गया कि कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों में ए ब्लड ग्रुप वालों की सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। इस रिसर्च में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 2173 मरीजों को शामिल किया गया था, जिनमें से 206 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications