Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
नाक के अंदर निकल गई फुंसी, जानें वजह और उपाय
नाक की त्वचा पर मुंहासे तो कई बार हो जाते है। कभी-कभी पेट की गढ़बढ़ी और गर्मी के कारण नाक के अंदर फुंसी हो जाती है। जिससे नाक में सूजन और जलन का अहसास होने लगता है। नाक के अंदर होने वाली फुंसी का असर नाक की उपास्थि और अस्थि पर भी पड़ता है इससे नाक से गाढ़ा मवाद निकलने लगता है। कभी-कभी इसकी वजह काफी दर्द भी होने लगता है। अगर इन कुछ बातों का ध्यान रखें जाएं तो इस समस्या से बचा जा सकता है।

नाक में फुंसी होने के कारण
नाक के अंदर फुंसी होना थोड़ा परेशान करने वाली स्थिति होती है। फुंसी तब होती है जब त्वचा के छिद्रों में तेल या मृत त्वचा एकत्रित होने लगती है। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली और शुगर से ग्रस्त लोगों को फुंसी होने का जोखिम अधिक होता है। कई बार साफ-सफाई के अभाव में भी नाक में फुंसी निकल जाती है।

नाक में फुंसी निकलने के लक्षण
नाक के अंदर जब दर्द महसूस लगे।
नाक के अंदर खुजली और सूजन आना भी फुंसी निकलने का लक्षण हो सकता है।
सांस लेते वक्त नाक बंद होने का अहसास होना।
सूंघने के शक्ति कम हो जाती है।

नाक में फुंसी निकलने के कारण
हाथों को बिना साफ किए नाक में उंगली डालने की वजह से।
कई बार नाक के अंदर मौजूद बालों के टूटने पर भी फुंसी निकल आती है।
बैक्टीरियल इंफेक्शन भी नाक की फुंसी का कारण हो सकता है।
नाक के अंदर निकले छोटे से दाने को अगर आप नोच दें तो वह फुंसी का रूप ले सकता है।

बर्फ से करें सिंकाई
अगर नाक के अंदर फुंसी निकलने की वजह से दर्द और जलन हो रही है तो आप बर्फ से उसकी सिंकाई करें। बर्फ से इंफ्लेमेशन दूर होती है और दर्द एवं जलन में भी राहत मिलती है। इतना ही नहीं, बर्फ स्किन पोर्स में जमी गंदगी को भी साफ करती है, जो फुंसियों और मुंहासों का कारण बनती है।

सेंधा नमक से नाक को साफ करें
सेंधा नमक को एप्सम सॉल्ट भी कहा जाता है। नाक के अंदर दाना या फुंसी निकल आई है तो आप सेंधा नमक के पानी से नाक को दिन में 2 से 3 बार साफ करें। इसके अलावा आप सेंधा नमक के पानी से नाक की सिंकाई भी कर सकते हैं।

टी- ट्री ऑयल लगाएं
टी-ट्री एसेंशियल ऑयल एंटी-बैक्टीरियल होता है। इसे लगाने से काफी हद तक नाक में सूजन और जलन की समस्या दूर हो जाती है और फुंसी खत्म हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
