Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर
पीएम मोदी करते है एक्यूप्रेशर रोलर का इस्तेमाल, जाने इसके फायदे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मल्लापुरम के दौरे के दौरान बीच पर टहलने हुए और सफाई करते हुए की फोटोज सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी। बीच में वक्त गुजरते वक्त उनके हाथ में लकड़ी का छोटा सा डम्बेल भी लिए दिखाई दिए। वह इसे अपनी हथेलियों से रोल कर रहे थे। कई लोग नहीं समझ पाए कि वह क्या था।
खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी कि उनसे इस बारे में कई लोगों ने पूछा कि वह हाथ में क्या लिए हुए थे, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वह ऐक्युप्रेशर रोलर लिए हुए थे, जिसका अक्सर इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने लिखा कि यह बेहद काम का है। आप भी जानिए इसके फायदे...

एक्युप्रेशर का सिद्धांत
एक्युप्रेशर का मुख्य सिद्धांत यह है कि इंसान के शरीर का हर अंग हाथ की हथेली और पैर तलवे के किसी खास पॉइंट्स से जुड़ा होता है। अगर इन पॉइंट्स को एनर्जी दी जाए तो शरीर की कई बीमारियों में राहत मिलती है।

बीमारियों को करें दूर
इन प्रेशर पॉइंट्स पर एनर्जी देने से यह डायरेक्ट संबंधित अंग तक पहुंचती और राहत पहुंचाती है। यह भी दावा किया जाता है धीरे-धीरे उस अंग से बीमारी बिल्कुल चली जाती है।

हाथ के प्रेशर पॉइंट
जहां आपकी कलाई खत्म होती है उस ओर सबसे छोटी वाली उंगली की तरफ कलाई पर यह प्रेशर पॉइंट होता है। यह तनाव कम करने और मनोभावों को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। वजन बढ़ने और डायबीटीज की एक प्रमुख वजह तनाव भी है इसलिए यहां मसाज से काफी लाभ होता है।

पांव के प्रेशर पॉइंट
घुटनों का दर्द, जकड़न, सूजन आदि होने पर घुटने के आगे की ओर स्थित पॉइंट को आगे, पीछे, दाएं और बाएं, चारों ओर दबाएं। वहीं एड़ी के पास पैर के तलवे के बिंदु पर दबाव डालना भी लाभकारी होगा।

समय पर मालूम चल जाती है बीमारी
अगर आप नियमित रूप से हाथ और पैरों के पॉइंट्स पर प्रेशर देने से आप बहुत सारी बीमारी से दूर रहते हैं। अगर आपके शरीर के किसी प्रेशर पॉइंट पर जोर देने पर उसमें दर्द हो रहा है तो मालूम चलता है कि अंदर कुछ दिक्कत है। लिहाजा बीमारी का पता समय से चल जाता है।

होते हैं ये सारे फायदे
इससे डायबिटीज, स्ट्रेस, नींद न आने की समस्या, हायपरटेंशन, हार्ट की प्रॉब्लम जैसी कई बीमारियों में फायदा होता है। आप बस रोजाना 5 मिनट प्रेशर देकर भी इसके फायदे देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
