Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Popcorn vs Makhana: पॉपकॉर्न या मखाना, जानें दोनों में से किसमें है ज्यादा कैलोरिज ?
मूवी देखनी हो या फिर ईवनिंग स्नैक्स, टाइमपास और हल्की फुल्की भूख से बचने के लिए लोग अमूमन हल्का स्नैक्स खाते है ताकि पेट भारी भी न हो और भर भी जाएं। लेकिन अक्सर लोग मखाने या पॉपकॉर्न को अधिक प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि इन्हें बनाने में समय नष्ट नहीं करना पड़ता और इनसे पेट भी भर जाता है। लेकिन आप अगर इन्हें खाते वक्त इस बात से कंफ्यूज हैं कि इन दोनों में से कौन सा स्नैक्स ज्यादा हेल्दी है तो ये कंफ्यूजन आपका हम दूर कर देते है।

मखाना के पौष्टिक तत्व
मखाना, डाइटरी फाइबर और प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत होता है। ये कैल्शियम से फरपूर होते है जो दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाएं रखते है। एक कटोरी मखाने में 180 कैलोरीज़, 9.7 ग्राम प्रोटीन और 7 ग्राम फाइबर होता है। मधुमेह रोगियों से लेकर उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए मखाने का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा इसमें कोलेस्ट्रॉल, वसा और सोडियम भी कम होता है।

पॉपकॉर्न के पौष्टिक तत्व
100 ग्राम पॉपकॉर्न में कुल 387 कैलोरी, 13 ग्राम प्रोटीन, 14 ग्राम फाइबर और 5 ग्राम फैट होता है। हालांकि, अगर आप बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड बटर पॉपकॉर्न या कैरेमलाइज्ड पॉपकॉर्न खाने का सेवन करते है तो इससे कैलोरी व फैट की मात्रा में और भी ज्यादा इजाफा होता है। इसके अलावा, पैकेज्ड पॉपकॉर्न में सोडियम की मात्रा भी अधिक होती है जो रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकती है।

पॉपकॉर्न या मखाने : क्या खाएं?
अगर मखाने का पॉपकॉर्न से मुकाबला किया जाए तो मखानों में 67 प्रतिशत कम फैट, 20 प्रतिशत कम कैलोरीज़ और बहुत अधिक प्रोटीन होता है। केवल इतना ही नहीं मखानों में कैल्शियम, मैग्नेशियन, आयरन और जिंक होते हैं जोकि एक हेल्दी शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। मखाने एजिंग प्रक्रिया को भी धीमी बनाते हैं और यह स्किन को भी स्वस्थ बनाएं रखते है।



Click it and Unblock the Notifications
