Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
सर्दियों के मौसम में वर्कआउट के बाद मसल्स रिकवरी के लिए फूड्स
जाड़े के मौसम में जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो मसल्स में दर्द उठ सकता है। सर्दियों में पसीना कम आने की वजह से भी ऐसा होता है, साथ ही मसल्स खुली ना होने के कारण भी दर्द का अहसास होने लगता है। इस दर्द से बचाव के लिए अपना खानपान आपको सर्दियों के मौसम के लिहाज से सही करना पड़ेगा, क्योंकि सर्दियों में आपके शरीर को उचित पोषण की जरूरत होती है। सर्दियों में लेने वाले फूड स्टफ से आप अपनी मसल्स में होने वाली परेशानियों और एक्सरसाइज की वजह से हो रही टूट-फूट को सही करने का काम कर सकते हैं। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि ठंड में मिलने वाले फल और सब्जियों का सेवन करना, जिससे आपकी मसल्स की बेहतर तरीके से रिकवरी हो सके-

रोज एक अंडा खाएं
जाड़े के मौसम में एक अंडा काफी जरूरी हो जाता है। एक अंडे में सात ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ ही विटामिन और मिनिरल्स की मदद से आपकी दर्द भरी मसल्स की रिकवरी हो सकती है। अंडे का पीला भाग यानि कि यॉल्क्स पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

शाकाहारी लोगों के लिए क्विन्वा(Quinoa) खाएं
क्विन्वा अनाज को आप मसल्स रिकवरी के लिए ले सकते हैं। ये एक प्रोटीनयुक्त और फाइबर से भरपूर होता है।

कार्बोहाइड्रेट और पोटेशियम से भरपूर केला डाइट में लें
केला एक सुपर फूड होता है जब मसल्स में दर्द की शिकायत है। केले कार्बोहाइड्रेट और पोटेशियम से भरपूर होते हैं, जो शरीर की मांसपेशियों में हो रहे ब्रेकडाउन की समस्या को सही करता है।

कॉटेज चीज
कॉटेज चीज यानी की पनीर जो कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम से भरपूर होता है। ये मसल्स में होने वाली तकलीफों को दूर करता है। पनीर को आप कच्चा या हल्का फ्राई करके भी खा सकते हैं।

स्वीट पोटेटो
शकरकंद जाड़े में वर्कआउट रिकवरी के लिए बेहतर होता है। स्वीट पोटेटो एनर्जी बूस्टर होता है। शकरकंद मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाने में मदद करता है। इसकी तासीर गर्म होने के कारण ये सर्दियों के मौसम में खाने के लिए सबसे बेस्ट फूड स्टफ माना जाता है। इसके साथ ही इसके कई अन्य बेनिफिट्स भी होते हैं।

चिया सीड
चिया सीड्स प्रोटीन से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम मसल्स की टूट फूट के लिए फायदमंद होता है। चिया सीड को आप एक चम्मच पानी में मिलाकर या फिर अपने जूस या स्मूदी में भी ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications