Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
कद्दू की सब्जी ही नहीं इसके फूल भी नहीं है किसी औषधि से कम, जानें इसके बेमिसाल गुणों के बारे में
कद्दू की सब्जी के बारे में तो आपने खूब सुना होगा लेकिन क्या आपने कद्दू के फूलों के बारे में सुना है। ये भी सेहत के लिए उतना ही लाभदायक होता है जितना इसकी सब्जी। कई जगह बारिश में इसकी पकौड़ियों भी बनाई जाती है। आज हम आपको कद्दू के फूलों से होने वाले अनगिनत फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सर्दी-खांसी में होता है फायदेमंद
कद्दू के फूलों में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, इसके सेवन से सर्दी-खांसी जैसी कई समस्याएं नहीं होती है। इसे डेली रुटीन में खाने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। यह कोल्ड और फ्लू के वायरस से लड़ने में शरीर को सक्षम बनाता है।

आंखों के लिए वरदान
इसमें विटामिन -ए तत्व होता है जो आंखों की दृष्टि में सुधारता है। इसके नियमित सेवन से ड्राई आंखों जैसी समस्या से बचा जा सकता है। इसके अलावा यह कमजोर आंखों की रोशनी बढ़ाता है। कद्दू के फूलों का नियमित सेवन करने से आंखों का रेटिना स्वस्थ होता है और रंतौधी जैसी समस्या के खतरे का टालता है।

पाचन करें दुरुस्त
कद्दू के फूलों में फाइबर भरपूर होता है। फाइबर के सेवन से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। यही नहीं इसके सेवन के बाद पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है जिसकी वजह से भूख कम लगती है और वजन भी नियंत्रित रहता है।

हड्डियों को मिलती है मजबूती
कद्दू के फूलों में कैल्शियम पाया जाता है और ये हड्डियों को मजबूती प्रदान करता हैं। इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। हड्डियों का घनत्व भी मजबूत होता है। कैल्शियम और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत होने की वजह से इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ये दांतों को भी मजबूत बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications