Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
रवीना टंडन ने बताया अपने खास काढ़े की रेसिपी जिसे वह और उनका परिवार इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पीते हैं
अब सिर्फ एक चीज है जिससे हर कोई डरता है, वह है COVID से संक्रमित होना। पिछले साल इस बीमारी के बढ़ने से पूरी दुनिया ठप हो गई थी, जिससे महामारी फैल गई थी। हर कोई इस महामारी से बचने के लिए इम्यूनिटी पर ध्यान दे रहे हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हर किसी ने कुछ न कुछ करने की कोशिश की। ऐसे में काढ़ा प्रतिरक्षा को मजबून बनाने वाला बेहतरीन घरेलू नुस्खा साबित हुआ था। इस दौरान काढ़ा बनाने की अलग- अलग रेसिपी भी लोगों ने ट्राय की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए एक खास तरह का काढ़ा पीती है।
ने भी इन दिनों खास तरह के काढ़े का सेवन किया। कोरोना के डर से वह दिन में कम से कम एक कप काढ़ा खुद लेती थी और अपने पति व बच्चों को भी देती थीं, ताकि उनके परिवार की इम्यूनिटी बढ़ सके। उन्होंने काढ़ा बनाने की रेसिपी शेयर की है, जिसे हर किसी को अपनी जीवनशैली में शामिल करना चाहिए।

हल्दी वाला काढ़ा पीती है रवीना
रवीना ने इस देसी काढ़े को अब पूरी तरह से अपने आहार में शामिल कर लिया है। वह बताती हैं कि इस काढ़े को बनाने में खासतौर से हल्दी का उपयोग किया जाता है। ख्रास बात यह है कि काढ़ा बनाने के लिए मैं अपने खेत की ऑर्गेनिक हल्दी का इस्तेमाल करती हूं।
रवीना बताती हैं कि पहले मैं हल्दी वाला काढ़ा अपने परिवार को हल्की सर्दी या खांसी होने पर दो बार ही देती थी, लेकिन अब हमने कोविड 19 के कारण नियमित रूप से इसे लेना शुरू कर दिया है। मैं अब भी कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए रोजाना अपने परिवार को हल्दी वाला काढ़ा देती हूं।

ऐसे बनाए हल्दी वाला काढ़ा
रवीना बताती हैं यह काढ़ा अजवाइन, लौंग, काली मिर्च, शुद्ध जैविक हल्दी, अदरक का मिश्रण है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले इन सभी इंग्रीडिएंट्स को एक साथ पानी में उबाल लें। इतना उबालें कि पानी आधा रह जाए। उबालने के बाद इसमें एक चुटकी घी डालें और गर्मा-गर्म पी जाएं। रवीना लोगों को नियमित रूप से इस काढ़े को पीने की सलाह देती हैं।
हल्दी का काढ़ा पीने के फायदे
हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल प्रोपर्टी मौजूद होती है। यह हमारे शरीर में किसी भी तरह के संक्रमण से लडऩे में मदद करता है। इसी तरह अदरक भी एंटीबैक्टीरियल और एंटी पैरासिटिक है। फेफड़ों की सेहत के लिए यह काढ़ा बहुत गुणकारीहै। यह नाक को खोलने में मदद करता है। कुल मिलाकर ये सभी मसाले इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
