Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
जानिए क्या है मोडाफिनिल, कैसे व्यक्ति पर करती है असर
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी सेहत को लेकर रोजाना कई नए बातें सामने आ रही है। इससे संबंधित रिया चक्रवर्ती ने कई दावे किए हैं। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने कहा है कि सुशांत मोडाफिनिल नाम की दवा लेते थे। रिया के मुताबिक, 'यूरोप ट्रिप के दौरान फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले सुशांत ने बिना डॉक्टर की सलाह के यह दवा ली थी। उनके पास हमेशा यह दवा रहती थी।' ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये दवा है क्या और इसे किस बीमारी में खाया जाता है? क्या इसके दुष्प्रभाव यानी साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं?

इसे कहते है स्मार्ट ड्रग
मोडाफिनिल की पहचान स्मार्ट ड्रग के तौर पर की जाती है। मोडाफिनिल दवा युवाओं के बीच खासी मशहूर है। वो इसे स्मार्ट ड्रग के तौर पर पहचानते हैं। नींद की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर इस दवा के सेवन की सलाह देते हैं, ताकि उनमें सुधार आ जाए।

मोडाफिनिल दवा के दुष्प्रभाव यानी साइड-इफेक्ट्स
इस दवा के सेवन निम्नलिखित प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं, लेकिन हमेशा नहीं होते हैं-
मनोदशा में परिवर्तन
सिरदर्द, पेट में दर्द, पीठ दर्द
कब्ज, दस्त, चक्कर आना
सीने में दर्द, हृदय गति में वृद्धि
भूख कम लगना, घबराहट
गले में खराश, उल्टी, ठंड लगना
चिंता, अवसाद, अनिद्रा
उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर)
अत्यधिक प्यास लगना, मुंह सूखना

मोडाफिनिल दवा हड्डियों को बनाती है कमजोर
करीब दो साल पहले यानी साल 2018 में सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीडीआरआई) के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक शोध में यह दावा किया गया था कि मोडाफिनिल दवा हड्डियों को कमजोर बना रही है। शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया था कि मोडाफिनिल दवा हड्डियों की निर्माण-कोशिकाओं से निकलने वाले एक दाहक प्रोटीन की मात्रा बढ़ाकर हड्डियों को गला देती है। इस शोध को उस समय एक साइंस जर्नल में प्रकाशित भी किया गया था।

मोडाफिनिल के सेवन से संबंधित सावधानियां
- 18 साल से कम उम्र के बच्चों को यह दवा न दें
- इस दवा के सेवन के दौरान शराब न पिएं
- कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में करें
- दवा का सेवन अचानक से बंद न करें, क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है
- अगर आपको दवा या इसके किसी भी अन्य अवयव से एलर्जी है तो दवा का सेवन बिल्कुल न करें
- इस दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें



Click it and Unblock the Notifications
