Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आंखों के लिए गुलाब जल: जाने फायदे, सावधानियां, और इसका उपयोग कैसे करें
गुलाब जल सुगंधित पानी है, जिसे गुलाब की पंखुड़ियों को उबलते हुए पानी में डुबो कर तैयार किया जाता है। इस लिक्विड का उपयोग इत्र के रूप में या खाना पकाने के लिए किया जा सकता है। इसमें औषधीय गुण भी होते हैं।
कुछ लोग गुलाब जल का उपयोग त्वचा की जलन को शांत करने, अवसाद को कम करने और पाचन समस्याओं में सुधार करने के लिए करते हैं, इसके अलावा कई लोग आंखों की थकान को दूर करने के लिए भी गुलाब जल का उपयोग करते हैं।

आँख आना
गुलाब जल में सूजन-रोधी गुण होते हैं, इसलिए यह नेत्रश्लेष्मलाशोथ (Conjunctivitis) जैसे सूजन संबंधी नेत्र विकारों के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।
गुलाबी आंख के रूप में भी जाना जाता है, कंजक्टिवाइटिस एलर्जी, बैक्टीरिया या वायरस के कारण हो सकता है। यह आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। गुलाब जल, आंखों की रेडनेस को दूर करने में मदद करता है।

डार्क सर्कल्स कम करने में सहायक
डार्क सर्कल्स से आज के समय में हर कोई परेशान है। अगर थकी हुई और बेजान आंखों पर गुलाब जल का प्रयोग नियमित रूप से किया जाए तो डार्क सर्कल्स कम होने लगते हैं और आपकी आंखों में एक चमक देखने को मिलती है।

कंजंक्टिवल ज़ेरोसिस
इस स्थिति में आंखों की झिल्लियों में सूखापन आ जाता है, जो अक्सर विटामिन ए की कमी के कारण होता है। प्राकृतिक रूप से सूखापन और जलन को कम करने के लिए गुलाब जल का उपयोग करने से इसके लक्षणों में सुधार हो सकता है।

आंखों में गंदगी चली जाना
कई बार आंखों में कुछ मिट्टी या कंकड़ घुस जाते हैं जो हमारी उंगलियों या सादे पानी से इतनी आसानी से नहीं निकल पाते हैं। इसके लिए आपको आंखों में कुछ बूंदें गुलाब जल की डालनी हैं और आंखों से सारा गंद बाहर निकल आएगा।

आंखों के लिए कैसे करें गुलाब जल का इस्तेमाल
आंखों की देखभाल के लिए गुलाब जल का उपयोग करने के कुछ आसान तरीके यहां दिए गए हैं:
आंख धोना
सुबह या रात में अपना चेहरा साफ करते समय आप गुलाब जल के आई वॉश से अपनी दिनचर्या को पूरा कर सकते हैं। इसे अप्लाई करने से पहले, सारे निर्देश अच्छे से पढ़ लें।

ड्रॉपर के साथ
यदि आपकी आंखों में सूखापन है, आंखों में संक्रमण है, या आंखों में सूजन है, तो मेडिसिन ड्रॉपर का उपयोग करके प्रभावित जगह पर गुलाब जल लगाएं। प्रभावित आंख पर गुलाब जल की एक से दो बूंदें डालें। यदि आप धूल के कणों को हटा रहे हैं, तो अपनी आंख को कुछ सेकंड के लिए धीरे से रगड़ें और फिर अपनी आंख को धो लें।

कॉटन बॉल के साथ
कुछ लोग थकी हुई आंखों को फिर से जीवंत करने और आंखों के नीचे काले घेरे को कम करने के लिए गुलाब जल का उपयोग करते हैं। एक कॉटन बॉल या कॉटन पैड को गुलाब जल में डुबोएं, और फिर रूई को अपनी बंद आंखों पर लगभग 20 मिनट के लिए रखें।

सावधानी बरतें
गुलाब जल ऊपर बताई गई किसी भी आंखों से जुड़ी स्थिति के लिए कोई विशेष उपचार नहीं है। आंखों से जुड़ी प्रॉब्लम के लिए डॉक्टर से सलाह लेनी जरुरी होती है। भले ही गुलाब जल आंखों के लिए एक प्राकृतिक उपचार है, लेकिन इसके दुष्प्रभाव संभव हैं।
यदि आपने कभी गुलाब जल का उपयोग नहीं किया है, तो इसे अपनी आंखों पर लगाने से पहले अपनी बांह पर लिक्विड के एक छोटे से नमूने का परीक्षण करें। एलर्जी की प्रतिक्रिया के संकेतों की जांच करें। अगर इसे लगाने के तुरंत बाद आपको जलन, रेडनेस या खुजली जैसा अहसास होता है तो इसे न लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
