Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पीरियड में रनिंग करनी चाहिए या नहीं, जानें सही जवाब
मासिक धर्म काफी महिलाओं के लिए दर्दनाक होते हैं। उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याओं जैसे पेट, कमर, पैर, सिर आदि में दर्द होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि पीरियड्स में भी शारीरिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए, लेकिन कुछ महिलाएं इस दौरान होने वाले दर्द को सह नहीं पाती हैं और सारा दिन रेस्ट करती रहती है हालांकि, कई महिलाएं कुछ हल्के-फुल्के एक्सरसाइज, योग या वर्कआउट करती हैं, ताकि पीरियड्स के दौरान आराम पहुंचे, लेकिन कुछ महिलाओं को वर्कआउट या कोई भी हल्के एक्सरसाइज करने से भी डर लगता है। जो महिलाएं फिटनेस को लेकर ज्यादा सावचेत है उन्हें अक्सर ये सवाल उठता है कि क्या पीरियड्स के दिनों में दौड़ना सही है या नहीं?

ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर
एक रिर्सच के अनुसार बात सामने आई है कि पीरियड्स के दौरान 30 मिनट तक वर्कआउट करने से शारीरिक दर्द से राहत देता है। इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा। यह दर्द को कम करने में मदद ही करेगा। रनिंग एक हल्का व्यायाम होता है, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा है। हां, इस समय दौड़ रही हैं, तो लिक्विड जैसे जूस, पानी आदि का सेवन जरूर करें।

पीरियड्स में दौड़ने के फायदे
जब आप मासिक धर्म में दौड़ती हैं तो शरीर में एंडॉर्फिन हॉर्मोन का स्तर तेजी से बढ़ता है। यह हॉर्मोन पीरियड्स में होने वाले दर्द को दूर करता है। दौड़ने से इस हार्मोन का निर्भाण बढ़ता है, जो तनाव, थकान, शारीरिक दर्द को दूर कर आपको आराम महसूस कराता है। मूड को बेहतर बनाता है।

पेल्विक मसल्स को मिलता है आराम
पीरियड्स में अक्सर महिलाएं दर्द के कारण लेटी रहती हैं, जिससे मांसपेशियां और सख्त हो जाती हैं। दौड़ने से मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। इससे शरीर के निचले हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे दर्द कम होता है। रनिंंग से आपको दर्द का अहसास कम होता है।

पीरियड्स में जॉगिंग करते समय किन बातों का रखें ध्यान
- शरीर में पानी की कमी ना होने दें।
- लिक्विड पदार्थ का सेवन करें। लगातार दौड़ने से बचें। ब्रेक लें।
- 15 मिनट से अधिक ना दौड़ें। बहुत तेज नहीं कम गति में ही दौड़ें।
- दौड़ने से पहले स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर लें।
- पीरियड्स के दौरान हेल्दी और पौष्टिक तत्वों से भरपूर चीजें जैसे नट्स, हरी सब्जियां, फल, दाल खाएं।
- इस दौरान ब्लीडिंग होने से शरीर में कमजोरी भी महसूस होती है, इसलिए भी हेल्दी खाना है जरूरी।



Click it and Unblock the Notifications
