Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
अपनों के साथ बैठकर खाना खाने के है कई फायदे, मेंटल हेल्थ होती है स्ट्रांग
अगर आप अपनी मेंटल हेल्थ को स्ट्रांग बनाना चाहते है तो उसके लिए परिवार के साथ नियमित भोजन करना आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। जी हां, अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के एक नए सर्वे से पता चला है कि अपनों के साथ खाना खाने से स्ट्रेस को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। यानि हर दिन जो आप खाना खाते है वो अगर अकेले ना बैठकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ खाएंगे, तो इससे आपकी मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव इम्पेक्ट पड़ेगा। यहां हम आपको अपनों के साथ बैठकर खाना खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे है।

क्या कहता है सर्वे
देखा जाए तो स्ट्रेस की वजह से व्यक्ति को हार्ट डिज़ीज और स्ट्रोक का खतरा रहता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के सर्वे में 91% पेरेंटस ने बताया कि जब वे एक परिवार के साथ बैठकर खाना शेयर करते हैं तो उनका परिवार कम तनावग्रस्त होता है। सर्वे में शामिल 65% लोगों ने कहा कि वे कम से कम कुछ हद तक तनावग्रस्त थे, जबकि एक चौथाई से अधिक ने कहा कि वे अत्यधिक तनावग्रस्त थे। इस सर्वे में शामिल करीब 70% कामकाजी लोगों का ये मानना था कि अगर उनके पास ब्रेक लेने और को-वर्कर्स के साथ मील शेयर करने के लिए अधिक समय होता है तो वे वर्कप्लेस पर कम तनाव महसूस करेंगे।

पॉजिटिव इमोशंस रिलीज़ होते है
देखा जाए तो प्राचीन काल से मनुष्य एक साथ कम्यूनल मील शेयर करते रहे हैं। जब हम एक साथ खाते हैं, तो हमारे तथाकथित 'एनीमल ब्रेन' को संदेश मिलता है कि हम सुरक्षित और खुश हैं, और हमारा शरीर पॉजिटिव हार्मोन और इमोशंस से भर जाता है। अपने परिवार और दोस्तों के साथ भोजन करना आपके मूड को बेहतर बनाने का एक शानदार तरीका है। इसलिए अगर आप बेहतर महसूस करना चाहते हैं तो अपने परिजनों और दोस्तों को समय-समय पर खाने के लिए जरूर बुलाए।

क्वालिटी टाइम
आजकल की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में पैसा कमाना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन परिवार के साथ बैठकर सुकून से रोटी तोड़ना बड़ी बात है। देखा जाए तो सभी उम्र के लोग अपनी-अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हो जाते है कि उन्हें अपनों से बात करने तक का समय नहीं मिलता। और शायद यही कारण है कि हम अपनों से दूर होते जा रहे है। लेकिन जब आप एक साथ बैठकर खाना खाते है तो उस समय एक-दूसरे को बेहतर तरीके जानने का मौका मिलता है। ये टाइम फैमिली टाइम होता है जिसमें आप हंसी-ठिठोली के बीच कहानियां और चुटकुले शेयर कर अपने स्ट्रेस को कम कर सकते है।

हेल्दी इटिंग हैबिट
एक साथ खाना खाते समय आप पॉजिटिव रिलेशनशिप बना सकते हैं, इसके अलावा इससे आप हेल्दी इटिंग हैबिट डवलप कर सकते है। क्यूंकि जब आप दूसरों के साथ खाना खाते हैं तो आप धीरे-धीरे खाते हैं। और खाने को धीरे-धीरे पचा-पचा कर खाने से आप खुद को अधिक एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि ग्रुप में खाना शेयर करते समय एडल्ट हेल्दी फूड लेना पसंद करते है। यानि जब हम दोस्तों और परिवार के साथ डाइनिंग टेबल पर इकट्ठा होते हैं, तो हम बर्गर, चिप्स और सोडा के बजाय हेल्दी सलाद, ग्रिल्ड प्रोटीन और फ्रूटस अधिक पसंद करते है। इसलिए जब आप किसी बड़े ग्रुप के लिए खाना बना रहे हों, तो यह सुनिश्चित करने का प्रयास करें कि मेन्यू हेल्दी ऑप्शंस से भरा हुआ है।

कम्यूनिकेशन में सुधार
रात का खाना खाने के दौरान डाइनिंग टेबल पर बातचीत के लिए समय निकालना ज्यादा आसान होता है। इससे आपके बीच कम्यूनिकेशन गैप नहीं बढ़ता। दोस्तों और परिवार के साथ मेलजोल आपके हैपी इमोशंस को बढ़ा सकता है जो आपके मेंटल हेल्थ को प्रभावित करता है।



Click it and Unblock the Notifications
