Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रात को सोने से पहले रागी और दूध पीने के फायदें, जानें कैसे बनाएं
भारत के कई हिस्सों में रागी का सेवन किया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते है। कई लोगों का मानना हैं कि रात को सोने से पहले रागी के साथ दूध का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ये सेहत को स्वस्थ रखने के साथ ही बीमारियों से बचाएं रखता है। रागी को फिंगर मिलेट्स के नाम से जाना जाता है।
दक्षिण भारत में रागी संस्कृति का हिस्सा है, इसे बनी कई चीजों का सेवन किया जाता है। रागी एक तरह का सुपरफूड है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और हृदय की बीमारियों से छुटकारा दिलाने के साथ ही अलावा वजन घटाने के साथ- साथ ब्लड शुगर को मेंटेन करने में मदद करता है।

रात को रागी से बनी चीजें न खाएं
रागी में प्रोटीन और कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है जो पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देता है। ये एक कारण है जो आपकी भूख को लंबे समय तक शांत रखने में मदद करता है। हालांकि एक्सपर्ट्स के अनुसार रात के समय में रागी से बनी चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। जबकि दिन के समय में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से एसिड सीक्रेट होता है। जो रागी के एब्जॉशन को बढ़ाने में मदद करता है।

क्या रात को रागी के साथ दूध पीना चाहिए
सोने से पहले गर्म दूध पीना हेल्दी आदतों में से एक माना जाता है। लेकिन क्या होता है जब इसमें रागी डालकर पीते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने से पहले रागी से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि ये मानते हैं कि माल्ट बनाने के लिए थोड़ी सी रागी डालकर पीने से दिमाग तेज होता है और नींद भी अच्छी आती है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ- साथ वजन को कम करने में मदद करता है।

ऐसे बनाएं मिल्क रागी माल्ट
रागी और दूध दोनों में प्रोटीन और हेल्दी फैट होता है जो नसों को रिलेक्स करता है। दूध में ट्रिप्टोफैन होता है जो सेरोटोनिन के लेवल को बेहतर करता है और दूध के साथ मिलाकर पीने से स्ट्रेस, मूड स्विंग को मैनेज करता है। इसके अलावा वजन घटाने में भी मदद करता है क्योंकि ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। रात को सोने से दो घंटे पहले एक गिलास में थोड़ा सा रागी डालकर पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

एक साधारण रागी माल्ट बनाने के लिए:
एक कटोरी लें और उसमें 1 1/2 कप पानी में 2 चम्मच रागी का आटा डालें। 20 मिनिट बाद एक पैन लें और इस मिश्रण को डालें, उबाल आने दें और गाढ़ा होने दें, जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी या गुड़ डाल दें. अंत में आधा कप दूध डालें, आप लो फैट दूध भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मिश्रण को पकाएं और गरमागरम परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
