Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कोरोना वायरस: क्या पुराने फेस मास्क का रियूज कर सकते हैं, जानें इसे कैसे धोएं और यूज करें
कोरोना को लेकर देशभर में सख्ती देखने को मिल रही है, मास्क लगाना अब हर जगह अनिवार्य हो चुका है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों ने अपने पुराने मास्क का उपयोग फिर से शुरू कर दिया है। मास्क को लेकर कई लोगों के मन में दुविधा रहती हैं कि इन्हें किस तरह से साफ किया जाएगा क्योंकि कई बार मास्क को धोने के बाद वे खराब होने लगते हैं। कई बार उनका कपड़ा खराब होने लगता है तो साथ ही उनका प्रभाव भी छूटता जाता है इसलिए बहुत जरूरी है कि इस बात को जाना जाए कि रोजाना उपयोग में आने वाले इन मास्क को सही ढंग से साफ कैसे किया जाता है।

एक ही मास्क को बार-बार धोना
यदि आप जब कहीं भी बाहर से आते- जाते हैं और हमेशा अपने पसंदीदा मास्क का उपयोग करते हैं। फिर उसे धो डालते हैं। ऐसा करने से मास्क का प्रभाव तो कम होता ही है। साथ ही वह ढीला भी पड़ने लगता है। बार-बार धोने से मास्क का कपड़ा गल जाता है और वह पहले जितना प्रभावशाली नहीं रह पाता है और जब आप उसे पहनते हैं तो वह बार-बार नाक से गिरने लगता है, सही ढंग से आप की सुरक्षा नहीं कर पाता है। इसलिए एक ही मास्क को बार-बार न धोएं।

सिर्फ पानी से धोना
कई लोग सोचते हैं सिर्फ मास्क ही तो है इसे ऐसे ही पानी से धोकर सूखने रख देते हैं, जो कि ठीक नहीं है। मास्क में किसी भी प्रकार के जीवाणु यदि हैं तो बहुत जरूरी है कि साबुन या सर्फ से मास्क को साफ किया जाए। पानी से मास्क धोना पर्याप्त नहीं है क्योंकि ऐसा करने से किसी भी तरह के जीवाणु मास्क में ही रह जाते हैं और यह इतने छोटे होते हैं कि हम इन्हें देख भी नहीं पाते हैं इसलिए अच्छे साबुन या सर्फ से अपना मास्क साफ करें।

ठंडे पानी से मास्क धोना
गर्म पानी से मास्क धोना ज्यादा प्रभावशाली होता है क्योंकि ऐसा करने से सारे कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। ठंडे पानी से यदि मास्क धोएंगे तो मास्क की सिर्फ धूल- मिट्टी ही साफ हो सकेगी। मास्क धोने के लिए पानी को अच्छा कड़क गर्म कर लें और उसमेंं ठंडा पानी डालने के ऐसे ही मास्क डालकर रखे रहने दें। फिर 10-15 मिनट बाद उन्हें आराम से किसी लड़की की सहायता से बाल्टी में से निकाल लें। यह तरीका मास्क को साफ करने का सबसे सही तरीका है। गर्म पानी में थोड़ा सा सर्फ भी डाल लें।

मास्क को धूप जरुर दिखाएं
मास्क को धूप दिखाना बहुत आवश्यक है। कमरे में सूखाने से मास्क की नमी भले ही मिट जाती है लेकिन कीटाणु उसमें रह सकते हैं। जरूरी नहीं कि ये कोरोना के ही कीटाणु हों, सर्दी आदि के कीटाणु भी इसमें रह सकते हैं जो कि आपके लिए आगे चलकर बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
