Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
ज्यादा जीरा खाने से होते हैं ये नुकसान, जानें किन्हें नहीं खाना चाहिए
हर भारतीय किचन में आपको जीरा हमेशा ही मिलेगा। इतना ही नहीं, यह सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी माना गया है। इसमें कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, यह आपके पाचन तंत्र से लेकर इम्युन सिस्टम के लिए भी बेहद लाभदायक है। लेकिन वो कहते हैं ना कि सिक्के के हमेशा दो पहलू होते हैं। जीरा जहां एक ओर स्वाद और सेहत का खजाना माना गया है, वहीं इसके अधिक सेवन से कुछ नुकसान भी होते हैं। जिसके बारे में अमूमन महिलाओं को पता ही नहीं होता। आइए जानते है जीरे के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में आपको शायद पहले जानकारी ना हो-

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए नुकसानदेह
जीरा ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं के लिए अच्छा नहीं होता। इसलिए स्तनपान कराने वाली महिलाओं को जीरे के अत्यधिक मात्रा में सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इससे दूध का उत्पादन कम होने लगता है।

ब्लड शुगर का निम्न स्तर
अधिक मात्रा में जीरे के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम होने लगता है। इसलिए निकट भविष्य में एक सर्जरी में जाने से पहले इस बात को याद रखना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। क्योंकि सर्जरी के दौरान ब्लड शुगर के स्तर को बनाये रखना जरूरी होता है। इसलिए डॉक्टर सर्जरी के दौरान और बाद ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए कम से कम दो सप्ताह पहले जीरा बंद करने की सलाह देता है।

पीरियड में न खाएं
जीरे का अत्यधिक सेवन महिलाओं के लिए कई मायने में नुकसानदायक हो सकता है। मासिक धर्म के दौरान जीरा खाने से भारी रक्तस्राव हो सकता है। अगर जीरे का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है, तो आपको माहवारी के समय अत्यधिक ब्लीडिंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

पेट में जलन
जीरा अपने गैस से राहत देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन आपको यह जानकर अजीब लगेगा कि जीरे के यही बीज पाचन समस्याओं में से एक के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं और वो है पेट में जलन। जीरा को जठरांत्र संबंधी मार्ग में अधिक गैस के निष्कासन की सुविधा के लिए जाना जाता है जिससे पेट में जलन होती है।

लीवर डैमेज
सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन जीरे का लगातार व अत्यधिक सेवन लीवर डैमेज का कारण बन सकता है। जीरे के बीज में मौजूद तेल अत्यधिक volatile होते हैं और लंबे समय तक जीरे के बीज का सेवन करने पर लीवर और किडनी खराब हो सकते हैं। जीरा तेल का उपयोग जानवरों की मांसपेशियों की ऐंठन को रोकने या कम करने के लिए किया जाता है।

हो सकता है गर्भपात
अगर आप गर्भवती हैं तो भी आपको जीरे का सेवन जरा संभलकर करना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान जीरे का बड़ी मात्रा में जीरा का सेवन करने से गर्भपात हो सकता है या फिर इससे लेबर पेन शुरू हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को अपने चिकित्सक या पोषण विशेषज्ञ की सलाह पर ही किसी चीज का सेवन करना चाहिए।

मतली और उनींदापन
जीरा बीज को नारकोटिक इफेक्ट के लिए भी जाना जाता है और इसलिए, उन्हें सावधानी के साथ सेवन किया जाना चाहिए। जीरे के अन्य दुष्प्रभावों में मेंटल क्लाउडिंग, उनींदापन और मतली शामिल हैं। जीरे के अत्यधिक सेवन से मतली और उनींदापन हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
