Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
तुलसी में दूध मिलाकर पीने से होते हैं ये नुकसान, गर्भवती महिलाएं न पीएं
हम में से कई लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दूध के साथ तुलसी का सेवन करते है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि
दूध के साथ तुलसी को मिलाकर पीने से बचना चाहिए। क्योंकि तुलसी के स्वाद में कसैलापन और तीखापन होता है। ऐसे में यदि इसका सेवन रोजाना किया जाए तो इसके साइडइफेक्ट हो सकते है। हालांकि सीमित मात्रा में दूध और तुलसी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद भी है। एक्सपर्ट की मानें तो तुलसी को दूध के साथ लेना है तो उसे चाय की तरह ही लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि दूध के साथ मिलने के बाद तुलसी के तत्वों में बदलाव आ जाता है। इससे तुलसी वाला दूध एसिडिक हो जाता है और यह हमारे शरीर या स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता।

दूध में तुलसी डालकर पीने के नुकसान
- जिन लोगों का खून पतला होता है, वे दूध के साथ तुलसी का सेवन कम करें वरना रक्तस्राव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- तुलसी वाला दूध अधिक मात्रा में करने से पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने का खतरा रहता है।
- डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में तुलसी का सेवन करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
- दूध में तुलसी डालकर पीना गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता है ऐसे में इसे पीने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
दूध और तुलसी को एक साथ न पीएं
1 - तुलसी को दूध में मिलाकर तुलसी अच्छे से धो लेनी चाहिए।
2 - ज्यादा गर्म दूध में तुलसी के अर्क का इस्तेमाल ना करें वरना दूध फट सकता है।
3 - दूध में तुलसी डालने से पहले डंठल जरुर तोड़ लें।
4 - बासी तुलसी का उपयोग दूध के साथ कभी न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
