Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आज से ही बदलें चाय के साथ रस्क खाने की आदत, वरना होगी ये परेशानियां
क्या आपके दिन की शुरूआत भी चाय के साथ होती है? और चाय के साथ आपको टोस्ट खाने की भी आदत है। तो आज से ही अपनी इस आदत को बदल दीजिए। वरना आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है।जी हां, जिस टोस्ट को चाय के साथ खाकर आप अपने दिन की शुरूआत करते है, वो असल में आपके लिए कई तरह से हानिकारक साबित हो सकता है। यहां हम आपको चाय के साथ टोस्ट खाने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे है। ताकि समय रहते आप अपनी इस आदत को बदल दें।

कुछ चीजें ऐसी होती है जिनकी हमें आदत-सी लग जाती है। और इन सबमें चाय का नाम सबसे पहले आता है। जिसके साथ अधिकांश लोग रस्क खाना पसंद करते है। क्यूंकि ये थोड़े हैवी होते है। और इसे चाय के साथ खाने से इसका टेस्ट और भी अच्छा लगने लगता है। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, रस्क खाने से कई शारीरिक परेशानियां बढ़ सकती हैं, क्योंकि इसको बनाने के लिए जो चीजें इस्तेमाल की जाती है, जैसे, रिफाइंड, आटा, चीनी, तेल, ग्लूटेन की क्वालिटी सही नहीं होती। ऐसे में ये शरीर पर नैगेटिव इफेक्ट दिखा सकता है।
रस्क को बनाने के लिए जो चीजें इस्तेमाल होती है वो अनहेल्दी होती है। बल्कि रस्क को भूरा रंग देने के लिए अक्सर कारमेल रंग या ब्राउन फूड कलर का इस्तेमाल किया जाता है। जो आपके लीवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल मैदे के साथ रस्क को गेहूं की तरह ब्राउन कलर का दिखाने और इसे अच्छा लुक देने के लिए इसमें रंग मिलाया जाता है। बल्कि जो रस्क मल्टीग्रेन होते है उनमें भी मैदा हो सकता है। इसलिए हमेशा 100 प्रतिशत गेहूं या सूजी से बनें रस्क ही खाएं। वैसे अगर आप रस्क की जगह पर दूसरे विकल्प की तलाश कर रहे है तो इसके लिए सींग-चना या भुने हुए मखाने अच्छे रहेंगे।

रस्क खाने से होने वाले नुकसान
- ये बात सभी अच्छे से जानते है कि ज्यादा मैदा, तेल या चीनी दिल की सेहत के लिए नुकसानदेह है। चूंकि रस्क मैदे से बनता है, ऐसे में ये हार्ट वसेल्स को ब्लॉक कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।
- चाय के साथ रस्क खाने से आपके डाइजेशन सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है और वो वीक हो सकता है। क्योंकि टोस्ट आसानी से डाइजेस्ट नहीं होता।
- रस्क सिर्फ स्वाद दे सकता है न्यूट्रीशंस नहीं। क्यूंकि इसमें ऐसे गुण कम होते हैं जिनसे आपको न्यूट्रिशन मिल सके। इससे केवल पेट भरा जा सकता है। ये केवल पेट को भरने का काम करता है, इससे आपकी सेहत को किसी तरह का कोई फायदा पहुंच रहा है ऐसा सोचने की गलती ना करें।
- रस्क के ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का खतरा रहता है। जिससे आपको डायबिटीज और स्ट्रोक होने का खतरा पैदा होता है।
- चाय के साथ रस्क खाने से शरीर में सूजन भी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको अंदरूनी भारीपन या दर्द महसूस हो सकता है।

- इसके अलावा, ये आपकी आंत में बैक्टीरिया को भी बढ़ाने का काम करता है, जिसकी वजह से कई तरह की शारीरिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
- रस्क खाने का असर आपकी इम्यूनिटी पर भी हो सकता है। वो लो हो सकती है। ऐसे में आप मौसमी बीमारियों की चपेट में जल्दी आ सकते है।
- रस्क आपके हार्मोनल हेल्थ को प्रभावित करता है
- चूंकि रस्क को बनाने के लिए मैदे का इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में ये शरीर में फैट के बढ़ने का कारण बनता है।
- इसकी वजह से आपको कई बार बेवजह भूख लगती है और कुछ-कुछ खाने की इच्छा होती है। जो वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
