Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मी में ज्यादा खजूर खाना पड़ सकता है महंगा, अधिक खाने से हो सकती है ये समस्याएं
खजूर स्वाद में मीठा और सेहत में गुणों का खजाना होता है, लेकिन कई बार इसके अधिक सेवन से कुछ नुकसान भी होते हैं। गर्मियों में तो खासकर खजूर का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए, जानिए खजूर के अधिक सेवन करने से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। जानें, एक दिन में कितना, कैसे और कब खाना चाहिए खजूर।

हो सकता है पेट में दर्द और एलर्जी
खजूर को लंबे वक्त तक स्टोर करने के लिए प्रिजर्वेटिव के तौर पर सल्फाइड का इस्तेमाल किया जाता है। ये एक ऐसा कैमिकल कंपाउंड है जो हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करने के लिए यूज किया जाता है। इस केमिकल कंपाउंड की वजह से खजूर का इस्तेमाल करने से पेट दर्द, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

ज्यादा सेवन बढ़ा सकता है शुगर लेवल
खजूर में अधिक मीठापन होता है। अगर आप खजूर का सेवन अधिक मात्रा में करेंगे तो ये आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

बढ़ा सकता है वजन
खजूर का अधिक सेवन करने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। अधिक सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है।

डायरिया हो सकता है
खजूर में मौजूद फ्रुक्टोज के कारण यह प्राकृतिक रुप से मीठा होता है। जिन लोगों को फ्रुक्टोस इंटोलरेंस की समस्या होती है। उनके लिए खजूर को पचा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में खजूर का ज्यादा सेवन करने से उन्हें डायरिया, पेट दर्द और गैस जैसी समस्या हो सकती हैं।

दांतों के लिए हानिकारक
खजूर का ज्यादा सेवन करने से दांतों में सड़न की समस्या हो सकती है। गर्मी के मौसम की बात करें तो इसे पचाने में भी मुश्किल होती है। इसी वजह से ये गर्मियों में नुकसान कर सकता है।

एक दिन में कितना खजूर खाना चाहिए
गर्मियों में रोजाना 2 खजूर भिगोकर खाने से पेट की समस्या ठीक हो जाती है। खजूर के रोज सुबह खली पेट खाने से शरीर में होने वाली कमजोरी की समस्या दूर होती है और शरीर में इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
