Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मूंगफली खाने से भी हो सकती हैं ये दिक्कतें, जानें किन्हें नहीं खानी चाहिए
सर्दियां आते ही धूप सेंकते हुए मूंगफली खाने का मजा ही अलग होता है। मूंगफली सेहत के लिए काफी स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। स्किन से लेकर बालों और स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। मूंगफली में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, खनिज और फैटी एसिड की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। भूनी हुई मूंगफली खाने मे काफी स्वादिष्ट लगती हैं। आपको बता दें कि यह सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है, उतना ही अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अधिक मूंगफली का सेवन करने से सेहत को कुछ नुकसान भी होते हैं।

एलर्जी की होती है शिकायत
जैसे कुछ चीजें खाने का फायदा होता है, उसी तरह कुछ चीजें जरुरत से ज्यादा खाने के नुकसान भी होते हैं। वैसे ही कुछ लोग मूंगफली से एलर्जिक भी हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार मूंगफली खा रहे हैं, तो कुछ दाने खाकर देखिए। अगर आपको किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं हो रहा है, तो आप मूंगफली खाएं। अगर आपको मूंगफली खाने के बाद सांस लेने में परेशानी, लाल दाने जैसी शिकायत हो रही है, तो बिल्कुल भी मूंगफली ना खाएं।

अस्थमा रोगी न खाएं
अस्थमा के रोगियों को अधिक मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे अस्थमा के अटैक का खतरा बढ़ता है। वहीं थायरॉइड से ग्रसित व्यक्ति को डॉक्टर्स की सलाह लेकर ही मूंगफली का सेवन करना चाहिए।

स्किन को पहुंच सकता है नुकसान
अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो अधिक मूंगफली ना खाएं। इससे आपको खुजली और रैशेज की शिकायत हो सकती है। अधिक संवेदनशील स्किन वालों के लिए मूंगफली खाना घाटे का सौदा हो सकता है। इससे चेहरे और गले में सूजन की शिकायत हो सकती है।

पेट में गैस की समस्या
अगर आप सर्दियों में जरूरत से ज्यादा मूंगफली खाते हैं, तो आपको गैस की शिकायत हो सकती है। एसिडिटी की परेशानी होने पर सीने में जलन, पेट में परेशानी और कई अन्य समस्याएं आपको हो सकती हैं। इसलिए अगर मूंगफली खाएं, तो एक लिमिट में ही इसका सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
