Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
क्या आप भी हैं मूंगफली खाने के शौकीन? जानिए एक दिन में कितनी मात्रा में खाएं मूंगफली
ठंड के दिनों में मूंगफली खाने का अपना एक अलग ही आनंद है। कभी कंबल में बैठकर तो कभी धूप सेकते हुए हम अक्सर मूंगफली को छीलकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि लोग मूंगफली की पॉलिथिन को एक बार में ही लेकर बैठ जाते हैं और वह बातों-बातों में कब खत्म हो जाती है, इसका हमें पता भी नहीं चलता। लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार में बहुत सारी मूंगफली का सेवन परेशानी का सबब बन सकता है। हालांकि मूंगफली को सेहत के लिए बेहद लाभदायक माना गया है, लेकिन एक समय में अत्यधिक मूंगफली का सेवन कई तरह के दुष्प्रभावों की वजह बन सकता है। तो चलिए जानते हैं अत्यधिक मूंगफली खाने से होने वाले नुकसान और इसकी मात्रा के बारे में-

मिलते हैं यह फायदे
मूंगफली ठंड के दिनों में सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी मानी गई है। मूंगफली प्रोटीन, वसा, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह हेल्दी फैट्स का एक स्रोत है जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें मैग्नीशियम, फोलेट, कॉपर और आर्जिनिन जैसे खनिज होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण मूंगफली को नियमित रूप से आहार में शामिल करना फायदेमंद होता है। इसे चिक्की, पीनट बटर जैसे कई रूपों में आहार में शामिल किया जा सकता है या आप नट्स को वैसे ही ले सकते हैं।

कितनी खाएं मूंगफली
अत्यधिक मूंगफली से होने वाले नुकसानों के बारे में जानने से पहले आपको यह अवश्य जानना चाहिए कि एक दिन में कितनी मूंगफली का सेवन सेहत के लिए लाभदायक है। अगर आप नट्स खा रहे हैं तो एक दिन में एक मुट्ठी मूंगफली ही काफी है। यदि आप अपने ब्रेड पर पीनट बटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो दिन में 2 बड़े चम्मच पीनट बटर खाया जा सकता है। मूंगफली खाने का सबसे अच्छा समय शाम को नाश्ते के रूप में है।

पोषक तत्वों के अब्जार्बशन में समस्या
मूंगफली फास्फोरस का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जिसे फाइटिक एसिड या फाइटेट के रूप में संग्रहित किया जाता है। एक बार में बहुत अधिक फाइटेट लेने से आयरन, जिंक, कैल्शियम और मैंगनीज जैसे अन्य खनिजों का शरीर में अवशोषण बाधित हो सकता है। समय के साथ यह पोषक तत्वों की कमी को भी जन्म दे सकता है और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए द्वार खोल सकता है। इतना ही नहीं, अत्यधिक मूंगफली का सेवन करने से लोगों को एलर्जी की परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

पेट की समस्या
एक बार में बहुत अधिक मूंगफली का सेवन करने का एक नुकसान यह भी है कि इससे व्यक्ति को पेट से संबंधित परेशानी भी हो सकती है। मूंगफली के अधिक सेवन से कब्ज, दस्त और सूजन आदि होना बेहद आम समस्या है। इसलिए, यदि आप पहले से ही पेट से संबंधित समस्याओं से पीड़ित हैं, तो मूंगफली को लेते समय उसकी मात्रा का विशेष रूप से ध्यान दें।

हो सकती है एलर्जी
मूंगफली एलर्जी काफी आम है, खासकर बच्चों में। मूंगफली की थोड़ी सी मात्रा भी कुछ लोगों में प्रतिक्रिया को ट्रिगर कर सकती है और इसके कई लक्षण हो सकते हैंः नाक बहना, गले और मुंह में झनझनाहट, त्वचा की समस्याएं, सांस फूलना और पाचन संबंधी समस्याएं। इन संकेतों को कभी भी अनदेखा ना करें, अन्यथा यह घातक हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications