Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
दूध में कितना पानी है या कोई और मिलावट तो नहीं, घर पर आसानी से कैसे करें जांच
वैसे तो दूध सबसे पौष्टिक आहार में से एक माना जाता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, नियासिन, फॉस्फोरस और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन आज के समय में बाजार में मिलने वाले दूध में तरह-तरह की मिलावट की जाने लगी है। जिससे इसकी पोष्टिकता पर नकारात्मक असर तो पड़ता ही है कई बार तो इससे आपके शरीर को नुकसान पहुंचने की संभावना भी रहती है। कैमिकल्स मिलाने के कारण ये लिवर और किडनी पर बेहद बुरा असर डालता है। हम आपको बता रहे हैं मिलावटी दूध को पहचानने के तरीके और नुकसान के बारे में।

चेक करें दूध में है कितना पानी
कहीं आप ज्यादा पानी मिला हुआ दूध तो नहीं पी रहे हैं। दूध में ज़्यादा पानी दूध के पोषक तत्वों को नष्ट कर देते हैं और ये आपके जेब को भी भारी पड़ता है। दूध में पानी की मिलावट को चेक करने के लिए दूध की एक बूंद अपनी उंगली के टिप पर या या किसी झुकी हुई सतह पर रखें और उसे नीचे बहने दें। दूध यदि रुका रहता है और धीरे - धीरे बहता है, तो इसमें पानी कम है, अन्यथा इसमें पानी बहुत ज़्यादा है।
इसके अलावा ध्यान दें कि जब आप किसी अन्य वस्तु के प्लेन टुकड़े पर दूध के बूंदे डालते हैं। इसके बाद इसे थोड़ा टेढ़ा करें यदि दूध की बूंद सफेद लकीर छोड़ते हुए धीरे-धीरे बह रहीं हो तो इसका मतलब दूध में पानी की मिलावट नहीं है। वहीं अगर सफेद निशान न छोड़े तो इसका मतलब पानी की मिलावट की गई है।
नुकसान: पानी की मिलावट करने से दूध पतला हो जाता है जिससे यह कम फायदेमंद रहता है।

सिंथेटिक दूध की पहचान
प्राकृतिक दूध में रसायनों और साबुन जैसी चीजों को मिलाकर सिंथेटिक दूध यानी नकली दूध बनाया जाता है। सिंथेटिक दूध को केवल खराब स्वाद से जाना जा सकता है। रगड़ने पर यह साबुन जैसा लगता है और गर्म करने पर पीला हो जाता है।
नुकसान: सिंथेटिक दूध बनाने के लिए यूरिया , कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट, सोडा स्टार्च और फॉरेमैलिन मिलाया जाता है। इससे फूड पॉयजनिंग हो सकती है। जिससे उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा ये किडनी और लीवर पर भी बुरा असर डालता है।

पता लगाएं दूध में यूरिया की मौजूदगी
दूध में यूरिया मिलाने पर दूध के गंध या स्वाद में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होता, इसलिए इसका पता लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसके लिए आप आधा टेबल स्पून दूध और सोयाबीन का पाउडर एक साथ मिलाएं और अच्छी तरह हिलाएं। पांच मिनट के बाद, लिटमस पेपर को तीस सेकंड के लिए डुबोएं। यदि लिटमस पेपर का रंग नीले में बदल जाए, तो इसका मतलब दूध में यूरिया है।
नुकसान: यूरिया युक्त दूध पीने से किडनी, लीवर और हार्मोन्स आदि को नुकसान पहुंचा सकता है।

दूध में डिटर्जेंट की पहचान कैसे करें
5ml से 10ml दूध लेकर इतने ही पानी में मिलाएं, इस मिश्रण को अच्छी तरह हिलाएं। अगर दूध में डिटर्जेंट मिला हुआ है, तो दूध में साबुन का गाढ़ा झाग उठने लगेगा। अगर दूध में डिटर्जेंट ऊपर हिलाने के वजह हल्का झाग आएगा।
नुकसान: डिटर्जेट मिले दूध में सोडा बहुत अधिक मात्रा में होता है जो किडनी, लीवर और हार्मोन्स आदि को नुकसान पहुंचा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
