Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
सांप के काटने पर दोगुना स्पीड से शरीर में घुलता है जहर, सांप काटने पर तुरंत ये काम करें
सांप एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही लोग दहशत से कांप उठते हैं। हालांकि, यह डर लाजमी है, क्योंकि भारत जहां की जलवायु गर्म है, यहां हर साल सांप के डसने से हजारों लोगों की मौत हो जाती है। हालांकि, वैज्ञानिकों का मानना है कि सांप के जहर से कई बार मौत नहीं होती, बल्कि उसकी दहशत ही लोगों की जान ले लेती हैं। आपकी जानकारी के लिए दुनियाभर में सांपो की 2500 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, जिसमें से करीब 500 जहरीली होती हैं। वर्ल्ड स्नैक डे पर आज हम आपको सांप के डसने का कारण और सांप का जहर कितनी देर में फैलता है इसके बारे में बताएंगे। इसके अलावा सांप कांटने के बाद क्या करें और क्या नहीं करें इसकी जानकारी भी हम आपको यहां देंगे ।

कितनी देर में सांप का जहर शरीर में फैलता है?
जहर के फैलने की गति के बारे में ऐसा कहा जाता है कि त्वचा में प्रवेश करने पर जहर की गति दोगुनी हो जाती है। और ब्लड के संपर्क में आने से इसकी गति चार गुना हो जाती है। जहर का असर पित प्रकृति के व्यक्ति में आठ गुना, कफ प्रकृति में 16 गुणा, वात में 30 गुना और मज्जा में ये 60 गुना तेजी से होता है।
चूंकि अभी मानसून सीजन चल रहा है और ऐसे में सांप भी गर्मी के कारण अपने बिलों से बाहर निकलने लगते है। ऐसे में सांप काटने की घटनाएं बारिश के मौसम में बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ जरूरी टिप्स है जिसके जरिए आप ये समझ पाएंगे कि सांप काटने पर क्या करें और क्या नहीं करें।

क्या करें
- टाइट कपड़े या गहने तुरंत उतार लें।
- जहां पर काटा हो उसे हल्के कपड़े से कवर कर लें।
- घायल को जितना हो सके स्थिर रखें, इससे जहर बॉडी में फैलने से रोक सकते हैं।
- घायल को शांत रखने की कोशिश करें जिससे उसे शॉक लगने से बचाया जा सके।
- काटने के 4 घंटे के अंदर ही एंटीवेनम का इंजेक्शन लगवा लें।

क्या न करें
- जहां सांप काटा हो उस जगह पर टाइट कपड़ा न बांधे।
- काटी हुई जगह पर जहर निकालने के लिए कोई कट न लगाएं।
- जहर को चूसकर निकालने की कोशिश न करें।
- सांप के काटने के बाद एल्कोहल, चाय या कॉफी बिल्कुल भी न पीएं। क्यूंकि इससे जहर तेजी से फैल सकता है।
- किसी तरह का ठंड़ा, गर्म सिंकाई न करें। न ही कोई क्रीम लगाएं।
- दर्द के लिए एस्पीरिन न लें, क्यूंकि इससे ब्लीडिंग बढ़ सकती है।

क्यों डसता है सांप?
सांप के पास जहर है और पैने नुकीले दांत हैं तो वह डसेगा ही यह जरूरी नहीं है। दरअसल हम सांप से जितना डरते हैं उससे ज्यादा सांप हमसे डरते हैं और इसी कारण वे छिपे रहते हैं। सांप के दांत और जहर शिकार में सहायता और आत्मरक्षा करने के के लिए होते हैं। भोजन की तलाश में निकला सांप शिकार के शरीर पर दांत चुभा देता है और उसके शरीर में जहर डाल देता है। जहर के कारण शिकार कुछ दूर जाकर बेहोश हो जाता है और सांप अपने जहर को सूंघता हुआ उसके पास पहुंच जाता है। इसके अलावा सांप अपने जहर का इस्तेमाल आपनी आत्म रक्षा के लिए भी करता है। यही कारण है कि जब इंसानों से इनका सामना होता है तो उसे साक्षात मृत्यु नजर आती है और ये अपनी रक्षा के लिए अपने ताकतवर हथियार का इस्तेमाल कर देते हैं।

ये है दुनिया के सबसे ज्यादा खतरनाक सांप की प्रजाति
समुद्री सांप, इंनलैंड ताइपन , इस्टर्न ब्राउन स्नेक, रैटलस्नेक, डेथ एडर, सॉ स्केल्ड वाइपर, फिलिपीनी कोबरा, टाइगर स्नेक, ब्लैक माम्बा, ब्लू करैत



Click it and Unblock the Notifications