Latest Updates
-
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
मास्क पहनने से बढ़ रही है गले में इंफेक्शन और खराश की समस्या, जानें वजह
कोरोना वायरस में मास्क लगाना बहुत जरुरी हो गया है। लेकिन क्या आप जानते है कि मास्क पहनने से गले की खराश या इंफेक्शन की समस्या बढ़ती जा रही है। हम सभी जानते हैं कि हाइजीन को मेनटेन रखने के लिए हमें खुद को और अपने आसपास सफाई रखने की जरूरत होती है। लेकिन क्या अधिकतर लोग ऐसा कर पाते हैं? शायद नहीं! दरअसल मास्क पहनने के बाद उसे धोना जरूरी होता है। जिसे लोग कहीं न कहीं भूल जाते हैं या जरूरी नहीं समझते हैं। ऐसे में एक ही मास्क को लगातार पहनने से उसमें तमाम कीटाणु और बैक्टीरिया बैठ जाते हैं जो गले में जाकर इंफेक्शन व खराश समेत अन्य गले से संबंधित समस्याओं को जन्म देते हैं।

मास्क और गले की खराश में संबंध?
अगर आप यह सोच रहे हैं कि मास्क पहनने और गले की खराब या इंफेक्शन के बीच क्या संबंध हो सकता है तो बता दें कि ऐसा बिल्कुल मुमकिन है। हम सभी जानते हैं कि हाइजीन को मेनटेन रखने के लिए हमें खुद को और अपने आसपास सफाई रखने की जरूरत होती है। लेकिन क्या अधिकतर लोग ऐसा कर पाते हैं? शायद नहीं! दरअसल मास्क पहनने के बाद उसे धोना जरूरी होता है। जिसे लोग कहीं न कहीं भूल जाते हैं या जरूरी नहीं समझते हैं। ऐसे में एक ही मास्क को लगातार पहनने से उसमें तमाम कीटाणु और बैक्टीरिया बैठ जाते हैं जो गले में जाकर इंफेक्शन व खराश समेत अन्य गले से संबंधित समस्याओं को जन्म देते हैं।
ऐसे में मास्क पहनकर सांस लेने के दौरान मास्क पर जमा होने वाले बैक्टीरिया, वायरस और धूल के कण गले में खराश का कारण बनते हैं। इन दिनों कुछ लोगों को गले में जलन और खिचांव की समस्या भी हो रही है। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, वह जल्दी इसका शिकार होते हैं। यह गले में अनावश्यक तनाव भी डाल सकता है, जिससे जलन हो सकती है।

इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?
1. जिस तरह से आप बाहर से घर में आने के बाद अपने हाथ धोते हैं ठीक उसी तरह आपको अपने मास्क को धोन की भी जरूरत होती है। इससे मास्क में मौजूद कीटाणु और बैक्टीरिया निकल जाते हैं।
2. मास्क को धोने के लिए हमेशा गर्म और साबुन का प्रयोग करें। कोशिश करें कि आप इस दौरान किसी हर्बल साबुन या शैम्पू का यूज़ करें।
3. मास्क को धोने के बाद उसे तब तक न पहनें जब तक कि वह अच्छी तरह सूख न जाएं। कोशिश करें कि मास्क को धोने के बाद उसे कम से कम धूप में 6 से 7 घंटे सुखाएं।
4. अपने पास दो मास्क रखें। ताकि जब आप एक मास्क को धोकर सुखा रहे हैं तो आप दूसरे मास्क को पहनकर बाहर जा सकते हैं। क्योंकि बिना मास्क पहने बाहर जाना खतरे से खाली नहीं है।
5. बार बार मास्क को छूने से बचें। बाहर निकलने के बाद मास्क को तभी छूएं जब बहुत जरूरी हों।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
