शरीर और आत्मा को स्वस्थ रखने में प्रकृति करती है मदद, मेंटल हेल्थ के लिए भी है मददगार

Nature

सिर्फ बाहर घूमने से या नेचर के पास रहने से हमें अच्छा क्यों फील होता है, या हमें एक अलग तरह की ऊर्जा क्यों आ जाती हैं। क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है। नेचर हमारे शरीर और आत्मा को ठीक करने में मदद करने का सबस पावरफूल तरीका है। ऑफिस में बैठकर काम करने वाले लोग इस बात से अनजान हैं कि एक चैंबर में बैठकर सांस लेने और खुले आसमान के नीचे सांस लेने में कितना अंतर है। नेचर हमारे शरीर और आत्मा को ठीक करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन कैसे आइए जानते हैं।

1. प्रकृति और आध्यात्मिक स्वास्थ्य

1. प्रकृति और आध्यात्मिक स्वास्थ्य

आप "आध्यात्मिकता" शब्द सुनते ही तुरंत धर्म के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन यह सही नहीं है। आध्यात्मिकता, एक बहुआयामी निर्माण है जो समुदाय, खुद, पर्यावरण और धार्मिक घटकों के साथ संबंधों को परिभाषित करता है। उदाहरण के तौर पर आध्यात्मिकता शब्द का इस्तेमाल तीन चीजों को एक करने के लिए किया जाता है।

- जुड़ाव का एहसास कराता है नेचर

क्या आप कभी अपने आस-पास की दुनिया की विशालता और आकार को देखकर हैरान हुए हैं? आपके परिवेश ने आपको अपने ट्रैक में जाने से रोका है, और क्या आपने कभी खुद घूमते हुए ये पाया है कि दुनिया कितनी खूबसूरत है?

नेचर आप पर एक अलग ही प्रभाव डालती है। अपने आस पास के नेचर रंग बिरंगे फूल, ऊंचे-ऊंचे पेड़, पहाड़ देखने की आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। लेकिन नेचर में ये खूबसूरती है। जीतना आप सोचते है उससे भी ज्यादा खूबसूरत है नेचर।

- शरीर और आत्मा को ठीक करने में मदद करता है नेचर

ग्राउंडिंग अध्ययन एक तरह का उभरता हुआ क्षेत्र है जो आपके शरीर के धऱती से जुड़ने के सकारात्मक प्रभावों से संबंधित है। पृथ्वी एक विद्युत चुम्बकीय आवृत्ति का कंपन करती है, जो मानव शरीर से जुड़ती है, ये पूरी तरह से प्रवाहकीय है। आपका शरीर जब भी धरती को छूती है, तो मानव कोशिकाएं तुरंत जम जाती हैं। इस तरह शरीर स्वाभाविक रूप से ठीक होने लगता है। इससे आपको नींद अच्छी आती है। तनाव और चिंता को भी कम करती है।

- नेचर आपके सेंस पर ध्यान केंद्रिय करने में मदद करता है

जब आप अपने ऑफिस में टेक्नोलॉजी के चारों ओर घिरे होते हैं, तो आपका मन सब कुछ छोड़कर घर जाने औऱ आरान करने का करने लगता है। लेकिन नेचर आपको आराम करने और अपने आस-पास की हर चीज से प्यार करने की अनुमति दैता है। आपको तनाव मुक्त भी करता है। नेचर के पास रहते हुए आप सभी तरह के अनुभवों का लुफ्त उठा सकते हैं। पेड़ की टहनी की आवाज से लेकर रंग-बिरंगे पक्षियों तक, आस पास के नजारें से लेकर घास की खुशबू तक, सब कुछ आपको पॉजिटिव वाइब्स देता है। नेचर के पास रहने से आप तनाव मुक्त रहते हैं, और बस अच्छा महसूस करते हैं।

2. मेंटल हेल्थ के साथ शरीर और आत्मा को भी ठीक करता है नेचर

2. मेंटल हेल्थ के साथ शरीर और आत्मा को भी ठीक करता है नेचर

प्रकृति द्वारा आपके मेंटल हेल्थ को ठीक करने का एक मुख्य तरीका मन से है। जब भी आप नेचर के आस-पास होते हैं, तो बिना किसी रुकावट के आपके मेंटल हेल्थ में सुधार होता है।

- नेचर और इकोथेरेपी

नेचर मेंटल हेल्थ के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कम करती है। यहां तक कि मनोवैज्ञानिक भी अब मेंटल हेल्थ के इलाज के तौर पर ईकोथेरेपी का सहारा लेते हैं। इकोथेरेपी अनिवार्य रूप से आपके मेंटर हेल्थ को ठीक करने के लिए नेचर के पास रहने का अभ्यास है। यह एडवेंचर थेरेपी से लेकर कला और शिल्प से लेकर पशु-सहायता इलाज कुछ भी हो सकता है। अपने काउंसलर की मदद से आप अपने मेंटल हेल्थ को ठीक करने के लिए बाहर जो भी कर सकते हैं, वो सब इकोथेरेपी के अंदर आता है। इस तरह की थेरेपी आपके डिपरेशन को कम करा है, तनाव तक करने में मदद करता हैं, यहां तक कि आपके रिश्तों में भी अच्छा कनेक्शन बनाता है।

- प्रकृति से तनाव होता है कम

अगर आपको घूमने का मौका मिले, तो आप बड़ी बड़ी इमारत देखना पसंद करेंगे, या फिर किसी पहाड़ पर, नदीं किनारे, नेचर के पास रहना ज्यादा सही समझेंगे। नेचर का सीधा रिश्ता आपके तनाव के स्तर से होता है। जब आप कही बाहर जाते हैं तो आप बंद जगहों, इलेक्ट्रोनिक गेजेट्स से बचने की कोशिश करते हैं। ऐसी जगह आपको तनावपूर्ण जीवन की ओर ले जाती है। जैसे ही आप उस वातावरण से बाहर एक खुले आसमान के नीचे आते हैं, पेड़ पौधों के पास खुद को पाते हैं, आपको खुद अच्छा महसूस होने लगता है।

आप जो देख रहे हैं, सुन रहे हैं, सूंघ रहे हैं, या महसूस कर रहे हैं, वह न सिर्फ आपको मूड से जुड़ा होता है, बल्कि आपके इम्यून और नर्वस सिस्टम के काम करने के तरीके से जुड़ा होता है।

नेचर सीधे आपके कोर्टिसोल के स्तर को कम करने और तनाव कम करने से संबंधित हार्मोन से जुड़ी है। जिससे आप ज्यादा आराम महसूस करते हैं। नेचर कम चिंता और डिप्रेशन के साथ आपके मूड को भी बेहतर बनाने का काम करता है। अगर आप नेचर के पास जाने का समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो नेचर को अपने पास रख लें। आप अपने वर्क प्लेस या घर में पौधे लगाएं। इससे भी आपको थोडा अच्छा महसूस होगा।

- आत्मविश्वास को बढ़ाने में करती है मदद

नेचर को एक्सपॉलोर करने से आपको नई चीजें सिखने को मिल सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि आप पेड़-पौधों और जीवों के बारे में कुछ नया सीख पाएं। जो भी आप करेंगे वो सब आपके लिए एक नया और अलग ही एक्सपीरियंस होगा। नेचर आपको सामाजिक संपर्क को और ज्यादा सुविधाजनक बनाने में भी मदद करती है। जिससे आपको नए दोस्त बनाने का मौका मिलता है। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

3. प्रकृति और शारीरिक स्वास्थ्य

3. प्रकृति और शारीरिक स्वास्थ्य

इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने आलसी है, बस प्रकृति के आस-पास रह कर भी आप कुछ नया सीख सकते हैं.। जंगल, पहाड़ से लेकर समुद्र हर चीक में नेचर का चमत्मकार छुपा है। जो भी इसके करीब जाता है, एक अलग तरह का ही सुकून पाता है।

- BMI नेचर को कम करने में करती है मदद

अध्ययनों से पता चला है कि एक स्वस्थ BMI के लिए नेचर के आस-पास रहना बहुत मदद कर सकता है। एक स्वस्थ BMI होना बहुत जरुरी है। नेचर के पास रहना आपके स्वस्थ BMI को बनाए रखने में मदद करता है। स्वस्थ BMI इस और इशारा करता है कि आप मोटापे, दिल की बीमारी या किसी गंभीर समस्या से ग्रसित नहीं हैं। प्रकृति के बीच रहना अपने आप में एक एक्सरसाइज है। आप इस तरह से नेचर के बीच रह कर स्वस्थ रह सकता हैं-

  • पार्क के चारों ओर घूमकर
  • जानवरों का ध्यान रखकर
  • बागवानी कर के
  • खुले आसमान में पक्षियों को उड़ता देखकर
  • कई बीमारियों को रोक सकती है प्रकृति

    नेचर के पास रहने से मनुष्य तनाव मुक्त रहते है। यह न केवल तत्काल मनोवैज्ञानिक लाभों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इसलिए भी कि तनाव का कम स्तर कई स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम से सीधे जुड़ा हुआ है। दिल की बीमारी से भी नेचर आपको स्वस्थ रखता है। प्रकृति के बीच रहने पर आप अच्छा महसूस करते हैं। इस कारण आपको नींद भी अच्छी आती है।

Story first published: Friday, September 30, 2022, 10:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion