Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
स्ट्रॉबेरी लेग्स की वजह से तो नहीं दिखते हैं आपके पांव बदसूरत, जानें इसके लक्षण और कारण
क्या आपके पैरों में भी काले धब्बे हैं? क्या आपके पांव के पोर्स भी नॉर्मल से अधिक काले दिखते हैं-जैसे ब्लैक डॉट्स? इस स्थिति को स्ट्रॉबेरी कहते हैं। शायद आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन ऐसी समस्या होती है। जी हां, स्ट्रॉबेरी पैर या कॉमेडोन आपके पैर पर डार्क बम्प्स हैं जो स्ट्रॉबेरी की स्किन और बीज की तरह दिखते हैं।
हालांकि यह कंडीशन बहुत ही कॉमन है और इसका कुछ घरेलू उपायों की मदद से आसानी से इलाज किया जा सकता है। आइए इस समस्या के बारे में विस्तार से जानें कि यह क्या है, क्यों होती है और इसके क्या कारण है?

क्या होता है स्ट्रॉबेरी लेग्स?
स्ट्रॉबेरी लेग्स और कुछ नहीं बल्कि त्वचा की ऊपरी परत के नीचे छोटे काले छेद नजर आते हैं। ये थोड़े उभरे हुए होते है जो दिखने में आपको स्ट्रॉबेरी जैसे प्रतीत होते हैं। इसलिए इस स्थिति को स्ट्रॉबेरी लैग्स कहा जाता है। ये पोर्स, जिन्हें खुले कॉमेडोन भी कहा जाता है, हेयर फॉलिकल्स या इनग्रोन बाल होते हैं जो त्वचा के नीचे फंस जाते हैं। इनमें बैक्टीरिया, डेड सेल्स और ऑयल का मिश्रण भी हो सकता है। हालांकि यह किसी भी तरह से हानिकारक नहीं होते हैं, लेकिन क्योंकि यह देखने में बेहद बुरे लगते है। स्ट्रॉबेरी लेग्स ज्यादातर लोगों में एक जैसे दिखते हैं, लेकिन प्रत्येक व्यक्ति के लिए कारण अलग हो सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी लेग्स के कारण क्या है?
स्ट्रॉबेरी लेग्स के कुछ नॉर्मल कारण इस प्रकार हैं:
केराटोसिस पिलारिस
इसे चिकन स्किन के नाम से भी जाना जाता है और तब होता है जब आपकी त्वचा अत्यधिक केराटिन का उत्पादन करती है, जो बालों के रोम को अवरुद्ध करती है। यह छोटे बम्प्स और ड्राई स्किन का कारण बनती है। इस समस्या के होने पर त्वचा पर कई हल्के रंग के छोटे दाग दिखने लगते हैं और ज्यादातर मामलों में, वे प्रभावित व्यक्ति के ऊपरी बाहों, थाई और हिप्स और पर दिखाई देते हैं। कुछ मामलों में, सूजन या लाली भी दिखाई देती है, त्वचा अपनी मूल चमक और कलर खो देती है।

ड्राई स्किन
अगर आपकी त्वचा अच्छी तरह से मॉइश्चराइज नहीं होती है, तो यह ड्राई और रफ हो जाती है। यह आपके एपिडर्मिस को शेविंग के कारण होने वाली जलन के लिए कमजोर बनाता है

फॉलिकुलाइटिस
यह एक ऐसी समस्या है जिसमें आपके रोम छिद्रों में सूजन होती है। यह बैक्टीरिया या कवक के कारण हो सकता है। फॉलिकुलाइटिस के परिणामस्वरूप शेविंग से इनग्रोन बाल निकल आते हैं।

स्ट्राबेरी पैर के लक्षण क्या हैं?
- स्ट्रॉबेरी लेग्स के होते हैं ये लक्षण
- स्ट्राबेरी की तरह आपकी लेग्स का होना।
- आपके पैरों पर छोटे लाल या काले धब्बे।
- त्वचा पर बंद रोम छिद्र।
- रफ, ड्राई और डल त्वचा।



Click it and Unblock the Notifications
