Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
सर्दियों में धूप में बैठने से होती है स्किन में चुनचुनाहट, जानें कैसे बचें इससे
सर्दियों में गुनगुनी धूप सेंकने का मन हर किसी का करता है। इसलिए इस मौसम में लोग देर तक धूप का आनंद लेते हैं। लेकिन कई बार होता हैं कि धूप में देर तक बैठे रहने से सिर और स्किन में चुनचुनाहट से महसूस होने लगती हैं। कभी आपने सोचा हैं कि ऐसा क्यों होता हैं? दअसल, यदि कभी आप धूप में ज्यादा देर बैठ या खड़े हो जाते हैं। तो धूप से निकलने वाली अल्ट्रावॉयलेट किरणें आपकी स्किन के संपर्क में आती है। और सिर यदि ढ़का हुआ न हो तो सिर भी गर्म सा महसूस होने लगता है। और स्किन पर भी अजीब या महसूस होने लगता है। व स्किन के कलर में भी फ़र्क़ आने लगता है। अगर आपको भी धूप में बैठने से चुनचुनाहट होती तो इन उपायों को अपनाएं इससे आपको निजात मिलेगी।

नींबू लगाए
नींबू के रस में एंटी बैक्टेरियल गुण होते हैं। जो आपको इस परेशानी से बचाव करने में मदद कर सकते हैं। इसीलिए आप नहाने से पहले सिर व स्किन पर नींबू का रस लगाएं आपको जरूर फायदा मिलेगा।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर एक पतला पेस्ट बनाएं। उसके बाद उसे स्किन व सिर में लगाने पर भी आपको इस परेशानी से निजात मिल सकता है।

तुलसी
तुलसी के पत्तों को एक बड़े बर्तन में पानी लेकर उबाल लें। अब इस पानी को अपने नहाने वाले पानी में मिलाकर नहाएं। सिर भी धोएं। तुलसी में मौजूद एंटी फंगल और एंटी बैक्टेरियल गुण आपको इस परेशानी से बचाने में मदद करते हैं।

नारियल का तेल
नारियल के तेल का इस्तेमाल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
अगर आपको सिर या स्किन में चुनचुनाहट या खुजली की समस्या होती है तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

धूप में निकलने से पहले यह करें
धूप में बैठने से पहले स्किन पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
और सिर को ढक कर रखें ऐसा करने से भी आपको इस परेशानी से निजात मिल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
