Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
98.3 फीसदी तक कोरोनावायरस मार सकता है ये माउथ स्प्रे, स्वीडिश कंपनी का दावा
कोरोनावायरस वैक्सीन के अलावा इसके इलाज के लिए दवाइयों को लेकर भी रिसर्च किया जा रहा है। हाल ही में हल्के और गंभीर लक्षणों वाले मरीजों के लिए डेक्सामेथासोन और फैबिफ्लू जैसी (Coronavirus Mouth Spray) दवाएं सामने आईं हैं, जिनका डॉक्टर्स की निगरानी में प्रयोग हो किया जा रहा है। इस बीच अब स्वीडन की कंपनी ने एक ऐसा माउथ स्प्रे तैयार किया है, जिससे कोरोना वायरस का खात्मा किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह स्प्रे कोरोना वायरस को कुछ ही मिनट्स में नष्ट करने की क्षमता रखता है। इस माउथ स्प्रे को स्वीडिश लाइफ साइंस कंपनी एनजाइमेटिका ने तैयार किया है।

खबरों के अनुसार, एनजाइमेटिका (Enzymatica) कंपनी माउथ स्प्रे को लेकर 20 जुलाई को रिसर्च किया था, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट उन्होंने जारी की है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कंपनी का दावा है कि यह स्प्रे नए कोरोनावायरस (SARS-CoV-2) को 98.3 फीसदी तक नष्ट कर सकता है। यह स्टडी अमेरिकी कंपनी माइक्रोबैक लैबोरेटरीज इंक द्वारा किया गया है।
20 मिनट में कोरोनावायरस को करेगा नष्ट
एनजाइमेटिका कंपनी द्वारा दावा किया गया है कि कोल्ड जाइम माउथ स्प्रे (ColdZyme Mouth spray) से सिर्फ 20 मिनट के अंदर कोरोना वायरस का खत्म किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार यह माउथ स्प्रे अन्य वायरस (Coronavirus Mouth Spray) से भी हमें बचा सकता है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे सर्दी, खांसी-जुकाम और बुखार भी दूर हो जाता है। कंपनी ने कहा है कि विट्रो (लैब टेस्ट) के रिजल्ट से यह पता चला कि ये ओरल स्प्रे मानव के शरीर को कई तरह के वायरस से बचाने में कारगर साबित हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
