Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में सूज जाती हैं उंगलियां तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियां आते ही अगर आपकी उंगलियों में भी सूजन आ जाती है तो इसके लिए दवाएं खाने की जरूरत नहीं है. रसोई में रखी कुछ चीजें ही इसके लिए काफी हैं.
जानें, किन चीजों से हो सकती है उंगलियों की सूजन कम...

सरसों में होते हैं औषधीय गुण
किचन में रखा सरसों तेल, सिर्फ खाने का जायका ही नहीं बढ़ाता। बल्कि इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं. सरसों के तेल में सेंधा नमक या काली मिर्च डालकर गर्म कर लें और रात में उंगलियों पर लगा लें। इसे लगाने के बाद मोजे या दस्ताने जरूर पहन लें। सुबह तक उंगलियों की सूजन कम हो जाएगी।

प्याज भी हैं कारगर
सब्जियों में प्याज का तो आपने खूब इस्तेमाल किया होगा। पर क्या आपको मालूम है कि प्याज त्वचा, बालों और जोड़ों के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल, प्याज में एंटी-बायोटिक और एंटी-सेप्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो खुजली, सूजन, बालों के झड़ने और जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने में कारगर हैं।

नींबू का रस लगाने से फायदा होगा
प्याज की तरह नींबू भी सूजन कम करने में प्रभावी है। हाथ या पैरों की उंगलियों में सूजन होने पर नींबू का रस लगा सकते हैं। इससे राहत मिलती है।

आलू
आलू काटकर उसमें नमक मिलाएं और प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। आपको असर दिखाई देगा, लेकिन भोजन में नमक की मात्रा का कम प्रयोग करें।

हल्दी
हल्दी को ज्यादातर समस्याओं का रामबाण इलाज माना जाता है। जैतून के तेल में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे सूजन पर लगाएं और थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे सूजन कम होती है और दर्द से भी राहत मिलती है।

जैतून का तेल
सरसों या जैतून के तेल को गुनगुना कर लें। इस तेल से पांच मिनट तक अंगुलियों की मालिश करें। आपको आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
