Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मधुमेह के लिए रामबाण औषधि है तेज पत्ता , कोरोना काल में भी हैं इसके फायदे
डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जो धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देता है। पूरी दुनिया में अगर सबसे अधिक इस बीमारी से जूझ रहे हैं तो वो है भारत। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि मधुमेह के मरीज कोरोना संक्रमण का शिकार जल्दी हो रहे हैं और इसका कारण से उनकी मृत्यु का खतरा भी बढ़ गया है। वैसे मधुमेह को पूरी तरह से समाप्त तो नहीं किया जा सकता है, लेकिन दवाइयों या फिर घरेलू इलाज को आजमाकर उसे काबू जरूर किया जा सकता है। इन घरेलू इलाजों में तेजपत्ता का उपयोग भी शामिल है। तेजपत्ते से न केवल मधुमेह के मरीजों को लाभ होता है बल्कि इसके और भी कई लाभ हैं।

टाइप-2 मधुमेह मरीजों के लिए फायदेमंद है तेजपत्ता
इस पत्ते का उपयोग टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है। यह ब्लड शुगर के स्टार को नॉर्मल बनाए रखने में सहायता करता है। इससे हृदय को भी लाभ पहुंचता है। इसलिए डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इसका उपयोग आवश्यक करना चाहिए।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है तेजपत्ता
पाचन संबंधी दिक्कतों के लिए तेजपत्ते का उपयोग काफी लाभदायक है। यह पेट से जुड़ी कई दिक्कतों से राहत दिलाने में मददगार होता है। इसके उपयोग से कब्ज, मरोड़ और एसिडिटी
जैसी दिक्कतों से राहत मिल सकती है। प्रातः चाय के साथ भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

अच्छी नींद के लिए बेहद लाभदायक है तेजपत्ता
अगर आप नींद न आने की दिक्कत से जूझ रहे हैं तो रात्रि सोने से पहले तेजपत्ते के ऑइल की कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर पिएं। इस पानी से आपको अच्छी नींद आएगी।

आंखों की दिक्कत को कर सकता है दूर
तेजपत्ते को मालाबार पत्ता के नाम से भी जाना जाता है। इसमें विटमिन-ए और विटमिन-सी मिलता है और ये तो आप सभी जानते ही होंगे कि विटमिन-ए हमारी आंखों से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने का कार्य करता है। जबकि विटमिन-सी बॉडी में व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बनाए रखने में सहायता करता है। वहीं, व्हाइट ब्लड सेल्स बॉडी की इम्यूनिटी को मजबूत बनाता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
