Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खाने में ऊपर से नमक डालने की आदत को आज ही बदल डालें, एक दिन में इतनी मात्रा काफी
क्या आपको भी खाने की हर चीज में ऊपर से नमक लेने की आदत है, तो जरा संभल जाइए, क्यूंकि हाल ही में 5 लाख लोगों पर हुई एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जो लोग अपने खाने में हर रोज ऊपर से नमक मिलाते हैं, उन लोगों में समय से पहले मौत का खतरा आम लोगों के मुकाबले 28% ज्यादा होता है। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि आप नमक से पूरी तरह से दूरी बना लें। क्यूंकि जिस तरह शरीर को पानी और भोजन की जरूरत होती है। उसी तरह नमक का सही अनुपात भी शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। यहां हम आपको जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करने से होने वाले दुष्प्रभावों को बताने के साथ ही इसकी कमी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बताने वाले है।
कहते है जिंदगी में नमक कम नहीं होना चाहिए, लेकिन खाने की प्लेट में कम ही रहे तो अच्छा है। देखा जाए तो नमक की जरूरत सभी को होती है। क्यूंकि इसकी कमी से हर चीज का टेस्ट अधूरा है, लेकिन इसका अधिक सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं को बुलावा दे सकता है। हालांकि नमक में सोडियम और पोटैशियम दोनों होता है। सोडियम इंसान के शरीर में पानी का सही लेवल बनाने से लेकर ऑक्सीजन और दूसरे पोषक तत्व सभी ऑगर्न तक पहुंचाने में मदद करता है। इसकी वजह से हमारी नर्व में ताकत आती है। लेकिन सवाल ये उठता है कि एक दिन में आखिर कितनी मात्रा में नमक खाना चाहिए।
एक्सपर्ट का मानना है कि हर इंसान को एक दिन में सिर्फ 5 ग्राम नमक खाना चाहिए। यानि जो भी खाना आप बनाती है उसमें एक छोटा चम्मच नमक ही काफी है। आपको ये बात भी याद रखनी होगी कि एक दिन में आपको 2.3 ग्राम ही सोडियम लेना चाहिए, जो कि आपको 5 ग्राम नमक में मिल जाता है। लेकिन कुछ लोगों की आदत सी बन जाती है खाने में ऊपर से एक्स्ट्रा नमक छिड़कने की। जबकि वो इस बात से अंजान है ऐसा करना उनकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।

आइए जानते है नमक के अति सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में
• - जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करने की वजह से हार्ट और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
• - इससे सर्कुलेटरी सिस्टम और नर्वस सिस्टम को भी नुकसान पहुंच सकता है।
• - ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जो आगे जाकर पेरेलिसिस और अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है।

कच्चा नमक ज्यादा नुकसानदेह है या पका हुआ
जब नमक खाने के साथ पक जाता है तो इसके आयरन का स्ट्रक्चर बदल जाता है और फिर आपकी बॉडी इसे जल्दी एब्जॉर्ब कर लेती है। लेकिन कच्चा नमक, जिसे आप ऊपर से डालकर खाते हैं उसका स्ट्रक्चर नहीं बदलता है। जिसे बॉडी बहुत धीरे एब्जॉर्ब कर पाती है। जिसकी वजह से कच्चा नमक हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है।

कम नमक खाने के नुकसान
• हालांकि नमक के अति सेवन की तरह इसकी कमी भी हानिकारक साबित हो सकती है। इससे आप लो ब्लडप्रेशर और टाइप 2 डायबिटीज के पेशेंट बन सकते हैं। बल्कि नमक की कमी से आपके ब्रेन और हार्ट में सूजन भी आ सकती है। जिसके कारण सिरदर्द, कोमा और सीजर्स के अटैक भी आ सकते हैं। इसका एक साइड इफेक्ट ये भी है कि बॉडी के जिस ऑगर्न को जितना खून चाहिए, उस तक उतना नहीं पहुंच पाता। और शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल 4.6% बढ़ जाता है। इसके अलावा शरीर में नमक की कमी के कारण सुस्ती और उल्टी की भी समस्या हो सकती है।
• इसलिए रोजाना उतना ही नमक खाएं, जितना कि आपके शरीर को जरूरत है। ना कम और ना ही ज्यादा।



Click it and Unblock the Notifications
