Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पुरुषों में यौन क्षमता बढ़ाता है अंजीर, सर्दियों में इसे खाने से होते हैं ये फायदे
अंजीर एक पौष्टिक और स्वादिष्ट फल होने के कारण खूब पसंद किया जाता है। यह एक मौसमी फल है जो सर्दियों में उपलब्ध होता है।
अंजीर जितना स्वाद में अनूठा होता है उतना ही सेहत की दृष्टि से भी गुणकारी है। अंजीर मधुर, और पित्त-वात का शमन करने वाला होता है यह बलकारक और वृष्य भी होता है इसलिए इसके बहुत सारे फायदे हैं।

अंजीर खाने के फायदे
एनीमिया दूर करता है अंजीर
शारीरिक कमज़ोरी या रक्त की कमी भारत में महिलाओं और बच्चों में बहुत अधिक देखी जाती है। इसे एनिमिया कहते हैं। एनिमिया के मरीज़ों के लिए अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सूखे अंजीर में आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है, जिसके सेवन से शरीर में हिमोग्लोबिन लेवल में बढ़ोतरी होती है और कमज़ोरी दूर होती है।

अंजीर खाने के फायदे
एनीमिया दूर करता है अंजीर
शारीरिक कमज़ोरी या रक्त की कमी भारत में महिलाओं और बच्चों में बहुत अधिक देखी जाती है। इसे एनिमिया कहते हैं। एनिमिया के मरीज़ों के लिए अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सूखे अंजीर में आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है, जिसके सेवन से शरीर में हिमोग्लोबिन लेवल में बढ़ोतरी होती है और कमज़ोरी दूर होती है।

हेल्दी हार्ट
अंजीर में हेल्दी फैट्स होते हैं जो, दिल को हेल्दी रखते हैं। इसमें पाए जाने वाले ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं, दिल को बैड कोलेस्ट्रॉल के नुकसान से बचाता है। इसके साथ ही फ्री-रैडिकल्स डैमेज़ भी कम होता है। जो कई प्रकार के कैंसर और हार्ट डिज़िज़ेज़ की वजह बनता है। इसके अलावा अंजीर में पेक्टिन नामक सोल्यूबल फाइबर भी पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।

डायजेशन सुधारता है
जैसा कि अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसीलिए, यह पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों को कम करता है। अंजीर में मौजूद डायटरी फाइबर पाचनशक्ति बढ़ाते हैं। जिससे, कॉन्स्टिपेशन की समस्या कम होती है। साथ ही पेट फूलने और गैस जैसी परेशानियां भी कम होती हैं। अच्छे डायजेशन से बॉडी की मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ती है। जिससे, वेट लॉस में सहायता होती है।

यौन शक्ति बढ़ाने के लिए
अंजीर को प्रयोग ज्यादातर यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए पुराने समय से ही किया जाता है। अंजीर को दूध के साथ लेने पर अच्छे परिणाम मिलते हैं। 1-2 अंजीर को एक गिलास दूध में डालकर रख दें और रात भर रखे रहने दें फिर सुबह खा लें शरीर पुष्ट होगा और यौन शक्ति बढ़ेगी।

वजन कम करने में सहायक
वजन कम करने में भी अच्छा साधन है। अंजीर का सेवन लाभप्रद है। अंजीर में वसा नहीं होता इसलिए इससे वजन कम करने में बहुत सहायता मिलती है इसलिए मोटे लोगों को अंजीर खाने की सलाह ज्यादा दी जाती है। अंजीर को कभी भी दूध के साथ नहीं लेना चाहिए। क्योंकि दूध के साथ लेने से ये आपका वजन बढ़ाती है।



Click it and Unblock the Notifications
