Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
हर जेंट्स प्रॉब्लम को दूर करता है लहसुन, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की है अचूक दवा
बढ़ती उम्र के साथ अधिकतर पुरुषों और महिलाओं में सेक्स को लेकर दिलचस्पी खत्म होने लगती है। साथ ही तनाव, चिंता, वर्क प्रेशर, घर-परिवार की जिम्मेदारियों के कारण भी लोग सेक्स के प्रति ज्यादा रुचि नहीं लेते हैं। यदि आपके साथ भी ये सब समस्याएं हो रही हैं, तो आपको सेक्स बूस्टर फूड्स का सेवन करना चाहिए। कुछ आहार जैसे लहसुन, प्याज, बादाम, एवोकाडो, गाजर, पत्तेदार साग का सेवन खूब करें। इन खाद्य पदार्थों के सेवन से आपकी सेक्स लाइफ में फिर से रोमांच, उत्साह और जोश भर जाएगा। इन तमाम फूड्स में आप लहसुन का सेवन जरूर करें, क्योंकि यह कामेच्छा को बढ़ाने वाला सुपरफूड है।

लहसुन खाकर यौन स्वास्थ्य बनाएं हेल्दी
पुरुषों के लिए लहसुन किसी रामबाण से कम नहीं हैं। किसी भी मेन प्रॉब्लम का सॉल्यूशन बन सकता है लहसुन इससे यौन कमजोरी दूर होगी। लहसुन को उत्तेजना बढ़ाने वाला मसाला माना गया है। यह यौन इच्छा और क्षमता को भी बढ़ाता है। यदि आपको सेक्स के दौरान उत्तेजना, ताकत की कमी महसूस हो रही है, तो अपने आहार में नियमित रूप से लहसुन को शामिल करें। लहसुन खाने से जननांगों में ब्लड सर्कुलेशन सही से होता है। इससे प्रजनन अंगों के स्वस्थ्य में भी वृद्धि होती है।

प्याज और लहसुन का करें अधिक इस्तेमाल
अधिकतर लोग कच्चा प्याज और लहसुन खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन, आप एक बार इसे खाना शुरू कर दें और फिर देखें कैसे आपकी सेक्स लाइफ उत्तेजित हो उठती है। इन दोनों खाद्य पदार्थों के सेवन से यौन स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। प्याज खाने से पुरुषों और महिलाओं के प्रजनन अंग मजबूत होते हैं। यौन इच्छा बढ़ती है। लहसुन खाने से यौन क्षमता में भी वृद्धि होती है।

लहसुन के दूध से करें इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का इलाज
कोई भी पुरुष यदि इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या से परेशान हैं, तो लहसुन वाला दूध पिएं। एक शोध के अनुसार, लहसुन में बायोएक्टिव घटक एस-एलिल सिस्टीन (एसएसी) नामक एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या को ठीक करता है। एक अध्ययन के अनुसार, लहसुन में कामोद्दीपक गुण होते हैं। लहसुन का सेवन यदि आप भूनकर करते हैं, तो फायदा और भी अधिक होगा।



Click it and Unblock the Notifications
