Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर में एक्वेरियम रखने से सुधरती है सेहत, तनाव करता है दूर
बहुत सारे लोग घरों में सजावट के तौर पर और वास्तु के हिसाब से फिश एक्वेरियम रखना पसंद करते हैं। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि घर की खूबसूरती बढ़ाने वाला फिश एक्वेरियम आपकी सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होता है। घर में फिश एक्वेरियम रखने से स्ट्रेस, बेचैनी, ब्लड प्रेशर और नींद न आना जैसी कुछ बीमारियों को ठीक करने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में भी कुछ बदलाव करने चाहिए। इतना ही नहीं, आप मात्र मछलियों को निहार कर भी सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

स्ट्रेस होता है दूर
अगर आपके घर या ऑफिस में फिश एक्वेरियम है तो आपको रोज कुछ वक्त निकाल कर एक्वेरियम के पास जा कर बैठ जाना चाहिए। कुछ देर मछलियों को देखने से आपका मन शांत हो जाएगा। अगर आप नियमित रूप से ऐसा करती हैं तो आपका स्ट्रेस भी कम होने लगेगा।

आती है अच्छी नींद
अगर आपको रात में नींद नहीं आती है और आप इसके लिए दवाएं लेती हैं तो बेहतर है कि आप घर में फिश एक्वेरियम रख लें। रात में सोने से पहले कुछ देर फिश एक्वेरियम के पास बैठें और मछलियों को निहारें, ऐसा करने से आप बहुत ही हल्का महसूस करेंगे। इतना ही नहीं शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन का प्रोडक्शन भी तेज होगा जो ब्रेन को स्टिम्युलेट करके एंडोर्फिन हार्मोन का स्तर बढ़ाएगा । इससे तनाव दूर होता है और गहरी नींद आती है।

ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रित
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी फिश एक्वेरियम एक दवा के तौर पर काम करता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर हमेशा ही लो रहता है तो आपको दिन का कुछ समय फिश एक्वेरियम के नजदीक ही गुजारना चाहिए। हो सके तो दिन में कई बार आपको फिश एक्वेरियम देखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी बेचैनी और तनाव दोनों ही दूर हो जाते हैं, जिसका सीधा असर आपके ब्लड प्रेशर पर पड़ता है।

सुधारता है फोकस
मछलियों को निहारने से आपकी एकाग्रता भी बढ़ती है। इससे आप ज्यादा अच्छा सोच पाते हैं और क्रिएटिव काम कर पाते हैं। फिश एक्वेरियम को देखने से आपका फोकस भी बढ़ता है। फिश एक्वेरियम को बार-बार देखने से शरीर में थेराप्यूटिक इफेक्ट होता है, यह आपके दिमाग को फोकस बनाए रखने में मदद करता है। अगर आपकी वर्कप्लेस पर फिश एक्वेरियम है तो आपको कुछ वक्त उसके नजदीक जरूर गुजारना चाहिए, इससे आपकी वर्क प्रोडक्टिविटी और भी अच्छी होगी।



Click it and Unblock the Notifications
