Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
ये सुगंधित तेल आपकी बेजान सेक्स लाइफ में डाल देंगे जान, ऐसे करते हैं ये काम
पुराने जमाने में राजा-महाराजा अपनी सेक्सुअल लाइफ को रोमांचक बनाने के साथ परफॉमेंस बढ़ाने के लिए कई तरह के एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे कई तरह के एंसेशियल ऑयल है जो मूड बूस्टर की तरह काम करने के साथ ही कम कामेच्छा, शारीरिक संबंध बनाने में इच्छा ना होना जैसी समस्याओं के बावजूद आपकी सेक्सुअल लाइफ में रोमांच लौटाने का काम करते हैं। बहुत कम लोग इस बारे में जानते होंगे कि कुछ तेल ऐसे होते हैं, जो आपको अंतरंग संबंधों को बेहतर बनाने में आपकी मदद करते हैं। कामसूत्र में इन सुंगधित और कामेच्छा बढ़ाने वाले तेलों के बारे में उल्लेख किया गया है। प्राचीन काल से ही यह मान्यता है कि सुगंधित तेल से कामेच्छा यानी लिबिडो बढ़ाने के लिए प्रेरित करती हैं। इसके अलावा इन तेलों से मसाज करने पर भी सेक्स पावर बढ़ती है।
एसेंशियल ऑयल कई तरह के होते है इनकी भीनी-भीनी खुश्बू न सिर्फ आपको आंतरिक तौर पर रिलेक्स महसूस कराते है बल्कि ये आपके आसपास के औरा को सकारात्मक बनाने का काम भी करते है। यह तेल आपको भीतर से दुरुस्त करने के साथ खो चुकी एनर्जी को वापस लाने में मददगार साबित होते हैं। साथ ये ब्लड फ्लो को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है।

इन तेलों का इस्तेमाल आप अपने कमरे में स्प्रे या फिर सोते समय अपनी कलाई पर लगाते हुए करें और कुछ ही दिनों में आप अपनी सेक्सुअल लाइफ में कुछ नयापन महसूस करेंगे। आइए जानते है ऐसे कुछ एसेंशियल ऑयल्स के बारे में।

गुलाब का तेल
गुलाब के फूल को प्यार का प्रतीक माना जाता है। इसकी खुशबू भी आपकी लव लाइफ को रोमांटिक बनाने के लिए काफी होती है। लड़कियों को गुलाब की महक काफी पसंद होती है। गुलाब के तेल में ऐसे तत्व होते हैं जो आपका ब्लड फ्लो को बढ़ाने के साथ ही आपके लिए मूड बस्टर का काम करते हैं। इसकी खुशबू आपकी सेक्स लाइफ को बूस्ट करती हैं।

य्लैंग य्लैंग तेल
य्लैंग य्लैंग एक ऐसी औषधि है जो आपकी खराब फिजिकल रिलेशन भरी लाइफ को पूरी तरह से बदल सकती है। यह हर्बल तेल नपुंसकता और कम कामेच्छा को भी खत्म करने की ताकत रखता है। यह आपके नर्वस सिस्टम पर असर करता है। इस तेल की खुशबू सीधे अंतःस्रावी तंत्र को बढ़ावा देती है।

जैस्मिन का तेल
जैस्मिन का तेल, कई गुणों से युक्त होता है। यह हार्मोनल सिस्टम पर सकारात्मक असर करता है। इसकी खुशबू से शरीर से विषैले पदार्थों खत्म हो जाते हैं। यह महिलाओं के लिए भी काफी लाभकारी है। यह आपके मूड को अच्छा करता है और इन सभी कारणों के चलते यह आपके अंतरंग संबंधों को शानदार बनाने में आपकी मदद करता है।

पतचौली का तेल
पतचौली का तेल पूरी तरह से हर्बल तेल है। इसकी खुश्बू कस्तूरी की खुशबू से खूब मिलती जुलती है। यह तेल तनाव को दूर करने के लिए जाना जाता है। यह आपके अंतरंग संबंधों को दमदार बनाने का कारगर नुस्खा है। यह तेल बाजार में आसानी से उपलब्ध है। इस तेल के इस्तेमाल से आप खुद में बदलाव जरूर महसूस करेंगे।

क्लेरी सेज तेल
क्लेरी सेज ऐसा तेल है जो शरीर को शांत करने के साथ ही यिन और यांग को संतुलित कर सकती है और हार्मोनल प्रॉब्लम और बदलावों को संतुलित करने में आपकी मदद करती है। इस तेल की खुशबू काफी भीनी होती है, इसलिए यह तेल तनाव को दूर करने का भी काम करता है। ऐसा कहा जाता है कि यह तेल पार्टनर्स के बीच आकर्षण को बढ़ाता है। आपके बिस्तर के पास रुई के फाहे में इस विशेष तेल की केवल एक बूंद ही अपना जादू बिखेरने के लिए पर्याप्त है।



Click it and Unblock the Notifications
