Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास -
Grandma Style Aloo Baingan Recipe: दादी के हाथों जैसा चटपटा और लाजवाब स्वाद -
क्या ज्यादा तनाव लेने से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है? AIIMS न्यूरोसर्जन ने बताई सच्चाई
भूल से भी ना करें यह गलतियां, बढ़ जाएगा यूरिक एसिड का स्तर
कहते हैं कि किसी भी चीज की अति क्षति का कारण बनती है। यही नियम शरीर में पाए जाने वाले केमिकल्स पर भी लागू होता है। यूरिक एसिड ब्लड में पाया जाने वाला एक रसायन है। आमतौर पर, इसका निर्माण तब होता है, जब शरीर प्यूरीन नामक रसायन को तोड़ता है। इस दौरान अधिकतर यूरिक एसिड खून में ही घुल जाते हैं। वहीं, जो ब्लड में घुल नहीं पाते हैं, तो वे किडनी के जरिए बाहर निकल जाते हैं। इसका एक निश्चित मात्रा में होना आवश्यक है। जब इसकी मात्रा शरीर में बढ़ जाती है तो किडनी के लिए उसे फिल्टर करना मुश्किल होता है। ऐसे में व्यक्ति के शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन, गाउट या गठिया की समस्या हो सकती है। जो व्यक्ति इस समस्या से पीड़ित होते हैं, उन्हें कुछ गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए। अन्यथा उनकी समस्या बद से बदतर हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम उन्हीं गलतियों के बारे में जानेंगे-

वजन पर ध्यान ना देना
मोटापा कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बनता है, जिसमें से एक यूरिक एसिड का बढ़ना है। अगर आप अपने वजन पर ध्यान नहीं देते हैं और वह आवश्यकता से अधिक बढ़ जाता है, तो यह कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है। मोटे लोगों में यूरिक एसिड होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए अपने वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है।

अधिक मात्रा में नॉन-वेज खाना
बहुत अधिक मात्रा में नॉन-वेज का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। यूं तो नॉन-वेज खाने के कई फायदे हैं, लेकिन जब इसका सेवन नियमित रूप से और आवश्यकता से अधिक किया जाता है, तो यह शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है। विशेष रूप से, जिन लोगों के शरीर में पहले से ही यूरिक एसिड बढ़ गया है उन्हें नॉन-वेज का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। दरअसल, नॉनवेज में पाई जाने वाली प्यूरीन की मात्रा यूरिक एसिड को बढ़ा सकती है और आपको अन्य स्वास्थ्य समस्याएं जैसे जोड़ों में दर्द, सूजन व गठिया जैसी समस्याएं अधिक हो सकती है।

शराब या सिगरेट का सेवन करना
यूं तो शराब और सिगरेट दोनों को ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है और यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है। इन्हीं में से एक है शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा का बढ़ना। अगर आप रोजाना शराब और सिगरेट पीते हैं तो इससे आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शराब पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जिसके कारण टॉक्सिन्स शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। जब शरीर से टॉक्सिन्स नहीं निकलते हैं तो जोड़ों के दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। इसलिए आपको आज से ही शराब व सिगरेट का सेवन करना बंद कर देना चाहिए।

खट्टी दही का सेवन करना
यूं तो दही का सेवन सेहत के लिए लाभकारी माना गया है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीर में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाते हैं, जिससे पाचन तंत्र को लाभ होता है। लेकिन दही का सेवन हर किसी के लिए अच्छा नहीं माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार खट्टा दही खाने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है। खासतौर से, जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है उन्हें खट्टी दही से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। इसके अलावा खट्टे फल और अन्य खट्टी चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए। भले ही खट्टे फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन वे यूरिक एसिड को बढ़ा सकते हैं।
तो अब अगर आपको भी यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या है तो आपको इन छोटी-छोटी गलतियों को करना बंद कर देना चाहिए। शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना र्क अन्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। यदि यूरिक एसिड बढ़ने के कोई भी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications