Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
खूबसूरती बढ़ाने के साथ पॉल्यूशन कंट्रोल करते हैं ये प्लांट, किसी एयर प्यूरीफायर से नहीं है कम
दीवाली में बम और पटाखों से होने वाले शोर और धुंए की वजह से ध्वनि और वायु प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी हो जाती है। पटाखों में मौजूद भारी केमिकल से होने वाला प्रदूषण हवा में घुलकर आपको बीमार कर सकता है। पटाखों में मौजूद केमिकल इतना खतरनाक होता है ये अगले दो से चार दिन तक आपको सांस लेने में महसूस होता है। घर से बाहर की स्थिति पर तो आपका अधिक नियंत्रण नहीं हो सकता, लेकिन आप चाहे तो घर के अंदर की हवा को जरूर शुद्ध कर सकते हैं।
इस दिवाली घर की हवा को ताजा बनाए रखने के लिए कुछ इंडौर नेचुरल एयर प्यूरीफायर को लगाकर हेल्दी दिवाली सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइए, आपको ऐसे ही 7 पौधों के बारे में बताते हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपके घर की हवा शुद्ध हो जाएगी। इन पौधों के इसी गुण के कारण इन्हें नेचुरल एयर प्यूरीफायर प्लांट भी कहा जाता है।

1. स्नेक प्लांट
मदर-इन-लॉज-टंग के नाम से मशहूर यह पौधा वायु में मौजूद खतरनाक तत्व फॉरमलडिहाइड को फिल्टर करता है। इस पौधे को ज्यादा धूप की जरूर नहीं होती। साथ ही यह पौधा रात को कार्बन डाइ ऑक्साइड को अवशोषित करके ऑक्सीजन रिलीज करता हैइसे आप अपने बेडरूम में रख सकते है।

तुलसी
तुलसी का पौधा 24 में से 20 घंटे सिर्फ ऑक्सीजन छोड़ता है और कार्बन मोनो ऑक्साइड, कार्बन डाई ऑक्साइड व सल्फर डाईऑक्साइड को अच्छे से सोख लेता है।

एलोवेरा
एलोवेरा बहुत ही लाभकारी पौधा माना जाता है। इसे सेहत और सौंदर्य के लिहाज से काफी गुणकारी माना जाता है। यह हवा में मौजूद ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है। साथ ही एक अच्छा एयर प्यूरीफायर भी है। यह पौधा वातावरण से फॉरमलडिहाइड और बेंजीन रसायन को दूर करता है। इस आप बेडरूम या किचन की खिड़की के सामने रख सकते है।

स्पाइडर प्लांट
अगर आपको पौधों की देखभाल करने का ज्यादा समय नहीं मिल पाता तो आप स्पाइडर प्लांट को घर में लगाएं। इसे ज्यादा केयर की जरूरत नहीं होती। यह पौधा जाइलीन, बेंजीन, फॉरमलडिहाइड और कार्बन मोनो ऑक्साइड जैसी विषैली गैसों से वातावरण को शुद्ध कर देता है।

रबर प्लांट्स
ये प्लांट न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाते है बल्कि ये सेहत के लिए भी हेल्दी हैं। यह देखने में जितना खूसबूरत है सेहत के लिहाज से भी कम नहीं है। यह पौधा थोड़ी सी धूप में भी जीवित रह सकता है। यह वुडन फर्नीचर से रिलीज होने वाले हानिकारक ऑर्गेनिक कंपाउंड फॉरमलडिहाइड से वातावरण को मुक्त रखने की क्षमता रखता है। इसलिए लकड़ी के सोफे या बेड के नजदीक रबर प्लांट जरूर रखें।

पाम ट्री
यह भी एक इनडोर प्लांट है जो एयर को प्यूरीफाए करने का काम करता है। घर की हवा को शुद्ध करने के लिए आप घर में ड्वार्फ डेट पाम, बैंबू पाम, एरिका पाम, लेडी पाम या पार्लर पाम ट्री लगा सकते है।

फाइकस बेंजामिना
हानिकारक गैसे जैसे फॉरमलडिहाइड, बेंजीन और ट्राइक्लोरोथाइलीन से वातावरण को मुक्त रखने के लिए फाइकस बेंजामिना अहम भूमिका निभाता है। मगर इसे ज्यादा पानी और देखभाल की जरूर होती है। वहीं, पर्याप्त रोशनी में ही यह लंबे समय तक सेट हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
