Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फैशनेबल दिखने के लिए महिलाएं अक्सर नजरअंदाज करती है अपना कम्फर्ट, बिगड़ सकती है सेहत
लड़का हो या लड़की हर कोई फैशनेबल और स्टाइलिश दिखना चाहता है। स्टाइलिश लुक के लिए लोग कपड़ो से लेकर हैंड बैग तक स्टाइल के अनुसार कैरी करते है। लेकिन कई बार महिलाएं फैशनेबल लुक की वजह से अपने कम्फर्ट को भी नजरअंदाज कर देती है।

जो कि शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। कई बार स्टाइलिश और फैशनेबल चीजे हमारे शरीर के लिए ठीक नहीं होती है। चलिए जानते है स्टाइलिंग करते समय किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

टाइट पजामा
पजामा अक्सर आरामदायक होता है लेकिन टाइट पजामा काफी नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा टाइट पजामा पहनने से त्वचा पर जलन और खुजली हो सकती है। इसलिए टाइट पजामा के बदले ठीला पजामा पहनना चाहिए।

हाई हील
महिलाएं अक्सर स्टाइलिंग करने के लिए हील पहनती है। लेकिन ज्यादा हील पहनने से जोड़ो और पैरो में दर्द होता हैं। तो आप हर समय हाई हील ना पहने, वहीं हाई हील लेते समय ध्यान दे कि आपकी हील आपके पैरो के लिए कितनी कंमफर्टेबल है।

टाइट जींस
महिलाओं को जींस पहनना काफी पसंद होता है। खासकर स्किनी जींस महिलाओं की पहली पसंद है। लेकिन टाइट जींस पहनने से पैरो की मांसपेशियों में दर्द होता है। टाइट जींस पहनने की वजह से शरीर में रक्त का प्रवाह सही से नहीं हो पाता है जिसकी वजह से पैरो, के साथ साथ कमर पर भी गहरा नुकसान होता है। जींस लेते समय ये ध्यान दे कि आपकी जींस जरुरत से ज्यादा टाइट ना हो। वहीं इन दिनों ढीली जींस का काफी ट्रेंड चल रहा हैं।

फ्लिप फ्लॉप स्लीपर
स्टाइलिश और कूल लुक के लिए कई बार महिलाएं फ्लिप फ्लॉप स्लीपर कैरी करती हैं। लेकिन ये स्लीपर रोज कैरी करने से पैरों की एड़ी में दर्द होता हैं। फ्लिप फ्लॉप स्लीपर के बदले आप थिक सोल्स वाले स्लीपर का इस्तेमाल करना चाहिए।

हैंडबैग
महिलाएं अक्सर हैंडबैग में उन चीजों को भी रखती है जिसकी जरुरत उन्हें नहीं होती है। जिससे उनका बैग काफी भारी हो जाता है। जो कि कंधे पर स्पाइन खिंचाव का कारण बन सकता है। इसलिए हैंड बैग में ज्यादा समान ना रखे। बल्कि उतना ही समान रखें जिससे बैग ज्यादा भारी ना हो।

हैवी ज्वेलरी
हैवी ज्वेलरी पहनने से इयरलोब पर काफी असर पड़ता है। जिसकी वजह से कान के बारीक छेद नीचे की तरफ लटक जाते है। वहीं भारी ज्वेलरी पहनने से गर्दन पर खिंचाव होता है।

पुशअप ब्रा
इन दिनों फैशनेबल लुक के लिए महिलाएं अक्सर पुशअप ब्रा पहनती है। पुशअप ब्रा भले ही लड़िकयां बोल्ड और स्टाइलिश लुक देती है लेकिन पुशअप ब्रा से ब्रेस्ट पर काफी बुरा असर पड़ता है। इसलिए कम से कम पुशअप ब्रा पहननी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
