Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
होली पर भांग खाने के बाद हर किसी के साथ होती हैं यह चार चीजें
होली का मौका हो और भांग ना पी जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। होली पर भांग के लड्डू से लेकर भांग की ठंडाई व अन्य कई चीजों का सेवन किया जाता है। लेकिन भांग पीने के कुछ आफ्टर इफेक्ट्स भी होते हैं। भांग का सेवन करने के बाद एक ही चीज को बार-बार रिपीट करने से लेकर बहुत तेज भूख लगने तक जैसे अहसास होते हैं। फिल्मों या सीरियल में आपने अक्सर कलाकारों को भांग पीते हुए देखा होगा और हो सकता है कि इस बार होली पर आपने भी भांग पीने का मन बनाया हो। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो अक्सर भांग पीने के बाद व्यक्ति के साथ होती ही हैं-

सिर्फ एक नहीं
अमूमन जब आप होली पर भांग की ठंडाई पीते हैं तो आपको लगता है कि आप ऐसा सिर्फ टेस्ट के लिए कर रहे हैं और आप केवल एक गिलास ही पीएंगे। हालांकि ऐसा होता नहीं है। भांग की ठंडाई पीने के बाद यकीनन आप दूसरा गिलास जरूर उठाएंगे और फिर तीसरा और फिर चौथा भी।

भूख ऐसी जो खत्म ही ना हो
यह भी भांग खाने के बाद का एक इफेक्ट है। अगर आप भांग का सेवन करते हैं तो इसके साथ ही आपकी भूख इतनी बढ़ जाती है कि आपके लिए उसे शांत करना काफी मुश्किल हो जाता है। आप कितना भी खाएं, लेकिन आपको भूख लगती ही जाती है। चूंकि होली में गुझिया का सेवन हर घर में किया जाता है और अगर आप भांग के उपर इसे खाते हैं तो आपकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

सर घूमे, चक्कर खाए!
भांग खाने के बाद होने वाले प्रभावों में यह बेहद कॉमन है। भांग खाने या पीने के बाद आपका सिर घूमता है, आपकी दुनिया उलटी हो जाती है, आपको एक दोस्त तीन के रूप में नजर आता है और आपको अपने आसपास सबकुछ या तो बहुत तेज या फिर बहुत धीमा होता हुआ नजर आता है।

बन जाए सुपरमैन
रियल लाइफ में आपके लिए सुपरमैन बनना या फिर बिना रूके लगातार काम करना शायद संभव ना हो, लेकिन अगर आप भांग खाते हैं तो यकीनन आपके अंदर एक सुपरमैन वाली फीलिंग आती है। आप एक काम को बिना रूके बेहद स्पीड में आसानी से कर पाते हैं। इतना ही नहीं, कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आप एक ही काम को बार-बार कई घंटों तक बिना रूके दोहराते हैं। मसलन, अगर आप हंस रहे हैं तो बस फिर बिना किसी वजह के हंसते ही जाते हैं।
वहीं कुछ लोगों को भांग पीने के बाद उनींदेपन की समस्या भी होती है। हो सकता है कि आपको ऐसा महसूस हो, जैसा कि आपको नींद आ रही हो। हालांकि अगर भांग पीने के बाद एक अच्छी नींद ली जाए तो इससे भांग का नशा काफी हद तक कम हो जाता है।
तो अब अगर आप होली पर भांग पीने का मन बना रहे हैं तो एक बार इसके आफ्टर इफेक्ट्स के बारे में जरूर विचार कर लीजिए। बोल्ड स्काई की पूरी टीम की तरफ से आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएँ!



Click it and Unblock the Notifications
