Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
अंटेशन जेंटलमेंन! गंदे अंडरवियर पहनने से बचें, इनफर्टिलटी समेत हो सकती है ये बीमारियां
यूज अंडरवियर किसी बैक्टीरिया के घर से कम नहीं होता है, इसलिए हमेशा साफ-सुथरे अंडरवियर पहनने की सलाह दी जाती है। गंदे अंडरवियर में पनपने वाले बैक्टीरिया के कारण इनफर्टिलिटी जैसी कई सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। कभी-कभी लंबी दूरी की यात्रा की वजह से तो कभी-कभी ठंड में नहाने से बचने की वजह से लोग अंडरगारमेंट्स तक नहीं बदलते है।
जबकि हाइजीन को ध्यान रखते हुए हर दिन आपको अंडरगारमेंट्स बदलने चाहिए। गंदे अंडरवियर पहनने की वजह से किडनी स्टोन और यूटीआई जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं। इसलिए साफ अंडरवियर पहनने की वजह से बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि अगर साफ अंडरवियर नहीं पहनेंगे तो क्या होगा।

फर्टिलटी समस्या
गंदे अंडरवियर के बैक्टीरिया मेल जेनिटल्स को प्रभावित करते हैं। इससे फर्टिलिटी प्रॉब्लम हो सकती है।

यौन रोग
गंदे अंडरवियर में पनपे बैक्टीरिया STD यानी यौन रोग का कारण भी बन सकते हैं। इसके अलावा ये फंगल और यीस्ट इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं।

बदबू और कैंसर
गंदे अंडरवियर के वजह प्राइवेट पार्ट से गंदी बदबू आ सकती है। इसके अलावा गंदे अंडरवियर में पनपने वाले बैक्टीरिया प्रोस्टेट या ब्लैडर कैंसर का कारण भी बन सकता हैं।

यूटीआई भी हो सकता है
गंदे अंडरगार्मेंट्स की वजह से यूटीआई (Urinary Tract Infection) होने का खतरा भी रहता है। अगर आप गंदे अंडरगारमेंट्स पहनने के आदी हैं और साफ-सफाई के अभाव वाले टॉयलेट्स भी यूज़ करते हैं तो यूटीआई होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा दूषित भोजन व पानी के संपर्क में आने से हानिकारक कीटाणु यूरेथ्रा यानी मूत्र मार्ग में प्रवेश कर जाते हैं और इंफेक्शन बढ़ाते हैं। इसलिए रोज साफ अंडरगार्मेंट पहनने चाहिए और गंदे अंडरगारमेंट्स को धूप में जरूर सुखाने चाहिए।

स्किन इंफेक्शन का भी होता है खतरा
गंदे अंडरगार्मेंट्स पहनने से स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। दूसरे ही दिन के बाद अंडरगारमेंट्स में कीटाणु पनपने लगते हैं, जिससे स्किन संक्रमित हो जाती है और गुप्तांग में खुजली और रैशेज होने की समस्या पैदा हो जाती है। इसलिए हमेशा साफ-सुथरे अंडरगारमेंट्स पहनने चाहिए।

हेपेटाइटिस
कई बार गंदे अंडरगार्मेंट्स हेपेटाइटिस का भी कारण बन जाते हैं। क्योंकि गंदे अंडरवियर के बैक्टीरिया लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं जिससे हेपेटाइटिस बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
