Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
खाना खाने के बाद भूल से भी ना करें ये गलतियां
हेल्दी रहने के लिए हम सभी अपनी डाइट पर फोकस करते हैं। लेकिन सिर्फ खाने पर ध्यान देना ही काफी नहीं होता है। बल्कि आप अपना खाना किस तरह लेते हैं, यह भी बेहद अहम् है। कई बार हम हेल्दी फूड तो खाते हैं तो मील लेने के बाद कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिससे सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
मसलन, खाने के बाद अक्सर काफी स्लीपी महसूस होता है या फिर एक कप चाय पीने की इच्छा होती है। आपको भले ही इसमें कोई बुराई नजर ना आती हो, लेकिन इन छोटी-छोटी गलतियों के कारण आपका शरीर खाने से मिलने वाले पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब नहीं कर पाता है। ऐसे में आपकी सेहत को बहुत अधिक नुकसान होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको मील लेने के बाद करने से बचना चाहिए-

ना करें सोने की गलती
कुछ लोगों को खाने के बाद काफी स्लीपी महसूस होता है। ऐसे में वे खाने के तुरंत बाद लेट जाते हैं और नैप लेते हैं। हालांकि, ऐसा करना बिल्कुल भी उचित नहीं माना जाता है। जब आप खाना खाने के तुरंत बाद सोते हैं तो इससे आपके भोजन को सही तरह से डाइजेस्ट होने का मौका नहीं मिलता है। जिसके कारण आपको इनडाइजेशन, पेट फूलना, एसिडिटी व हार्ट बर्न जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ना करें स्मोकिंग
यूं तो स्मोकिंग करना सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन अगर आप खाना खाने के बाद स्मोकिंग करते हैं तो इससे यह आपकी सेहत के लिए और भी अधिक घातक साबित हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि खाने के बाद धूम्रपान करना 10 सिगरेट पीने के बराबर है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी स्मोकिंग की हैबिट को पूरी तरह से अलविदा कह दें।
खाने के बाद ना नहाएं
यह भी बेहद जरूरी टिप है, जिस पर आपको ध्यान देना चाहिए। आपको शायद पता ना हो, लेकिन खाना खाने के बाद नहाने से आपका डाइजेशन डिस्टर्ब होता है। नहाने के दौरान पेट के आसपास का ब्लड पाचन में मदद करने के बजाय शरीर के अन्य हिस्सों में प्रवाहित होता है। जिससे आपके लिए भोजन का डाइजेशन काफी मुश्किल हो जाता है।
ना खाएं फल
मील लेने के बाद फलों का सेवन करना भी अच्छा नहीं माना जाता है। दरअसल, अलग-अलग फूड आइटम्स अलग-अलग गति से पचते हैं। अगर आप सबसे पहले फल खाते हैं तो यह पचने में काफी आसान होते हैं। लेकिन खाना खाने के बाद फलों का सेवन करने से यह आपके डाइजेशन को मुश्किल बनाता है। इसलिए, आपको फल हमेशा खाना खाने के एक घंटे पहले या खाने के दो घंटे बाद खाना चाहिए। खाने के बाद सीधे खाने से फल ठीक से नहीं पचते हैं।
ना लें चाय
हो सकता है कि आप एक टी लवर हों और नाश्ते के साथ या फिर लंच में मील लेने के बाद आप चाय लेना पसंद करते हों। हालांकि, ऐसा करना आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। चाय आपकी पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं। यदि आप भोजन में प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो चाय से निकलने वाला एसिड प्रोटीन सामग्री को सख्त कर देगा, जिससे इसे पचाना मुश्किल हो जाएगा। खाने के तुरंत बाद चाय पीने से भी शरीर द्वारा आयरन के अवशोषण में बाधा उत्पन्न होती है। इसलिएख् खाने के एक घंटे पहले और बाद में चाय से परहेज करें।
ना पीएं पानी
यूं तो पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद ही अच्छा माना जाता है। लेकिन खाना खाने के बाद पानी पीने की सलाह नहीं दी जाती है। जब आप खाना खाने के बाद पानी पीते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र कमजोर होता है। साथ ही साथ, ऐसा करने के कारण खाने में मौजूद पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं और फिर वे यूरिन के साथ बाहर निकल आते हैं। इस तरह आप भले ही हेल्दी खाना खाएं, लेकिन फिर भी आपके शरीर को उसका लाभ नहीं मिल पाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications