Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
सोने से पहले केला उबालकर खाएं, इसके फायदे जान हैरान हो जाएगें
केले का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। चिकित्सक भी केले के सेवन की सलाह देते हैं। इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और आपको भूख नहीं लगती। अगर आप केले के सेवन से अभी तक परहेज करते हैं तो आप जान लीजिए केला आपको जरूर खाना चाहिए। लेकिन अगर आप केले को उबालकर खाए तो यह आमतौर पर केला खाने से ज्यादा फायदेमंद रहता है। रात को सोने से पहले केला उबालकर खाने से आप शरीर में कुछ ही दिन में बदलाव महसूस करेंगे।

शरीर को ताकत देता है केला
अगर आपको रात में नींद नहीं आने की समस्या है तो केले खाने से आपको फायदा मिलेगा। केले में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है जो शरीर को ताकत देता है। इसके सेवन से हडि्डयां मजबूत होती हैं। इसलिए छोटे बच्चों को भी केला खिलाने की सलाह दी जाती है। नींद नहीं आने की समस्या से ग्रस्त लोगों को सोने से ठीक पहले छिलके सहित केले की चाय बनाकर पीनी चाहिए। एक सप्ताह तक लगातार ऐसा करने से आपको रात में अच्छी नींद आएगी। इसके अलावा आप खुद को पहले से ज्यादा ताजगी भरा महसूस करेंगे।

ऐसे बनाएं केले की चाय
नींद नहीं आने या कम आने की समस्या से परेशान लोग एक कप पानी को गैस पर उबलने रख दें। अब इसमें दालचीनी डालकर उबाल आने दें। उबाल आने के बाद पके हुए केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उबलते हुए पानी में डाल लें। कुछ समय पकाने के बाद इसे छानकर ठंडा करके पी लें। इसे पीने से आपको नींद नहीं आने की समस्या में राहत मिलेगी।

अक्सर रात में जिन लोगों की नींद खुल जाती है, उन्हें भी यह मिश्रण पीने से आराम मिलेगा। केले के छिलकों में मैग्नीशियम और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होता है। केले के छिलकों की सब्जी बनाकर आप खा सकते हैं, यह शरीर के लिए काफी गुणकारी होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
