Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
जाड़े में बढ़ गया जोड़ो का दर्द, ये घरेलू नुस्खे देंगे जल्द आराम
सर्दियां आते ही लोगों के जोड़ों में दर्द यानी कि घुटने में दर्द की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। जोड़ों का दर्द सर्दियों में बुर्जुग लोगों के साथ एक सामान्य समस्या है। ऐसे में ज्वाइंट पेन और घुटनों के दर्द की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस समस्या में आराम के लिए कई लोग दवाओं का सेवन करते हैं। इसके अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी इस समस्या में आराम पा सकते हैं।

जानें ठंड में क्यों बढ़ जाता है ज्वाइंट पेन
सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन उतना ज्यादा अच्छा नहीं रहता जितना की गर्मी के मौसम में रहता है। ब्लड सर्कुलेशन ठीक ना रहने की वजह से शरीर में गर्माहट नहीं रहती है जिस वजह से हड्डियों में अकड़न आ जाती है। इसी अकड़न की वजह ठंड में ज्वाइंट पेन की समस्या बढ़ जाती है।

पिएं तुलसी का रस
ज्वाइंट पेन या फिर घुटने के दर्द में तुलसी का रस आपके लिए लाभदायक हो सकता है। तुलसी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बायोटिक गुण होते हैं जो दर्द को कम करने में असरदार है। इसके लिए बस आप 4 से 5 पत्ते तुलसी के पीस लें और उसका रस निकाल लें। इस रस को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा रोजाना करने से आपको फायदा होगा।

जायफल भी लाभदायक
जायफल भी ज्वाइंट पेन में असरदार है। तुलसी की तरह जायफल भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होता है। जो सूजन और दर्द को कम करता है। इसके लिए बस आप जायफल के तेल में नारियल का तेल, तिल का तेल को मिक्स करें। इस तेल के मिश्रण को ज्वाइंट पर लगाकर मालिश करें। इससे आपको आराम मिलेगा।

घी के साथ शहद और त्रिफला का करें सेवन
त्रिफला भी घुटने के दर्द की समस्या में आपको आराम दिलाएगी। ये भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होती है। इसके लिए बस आप त्रिफला का आधा चम्मच पाउडर लें और उसमें आधा चम्मच देसी घी मिलाएं। इसके साथ ही इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। सुबह उठते ही खाली पेट इसका सेवन करें। इसके अलावा रात में सोने से पहले भी इसका इस्तेमाल करें। ऐसा रोजाना करने से आपको आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
