Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कंधे की सर्जरी के बाद सोने में आ रही है दिक्कत, चैन की नींद के लिए फॉलो करें ये टिप्स
कई बार कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स होने के कारण सर्जरी करवाना बेहद आवश्यक होता है। वहीं, सर्जरी के बाद भी व्यक्ति को पर्याप्त केयर की जरूरत होती है। लेकिन कई बार सर्जरी के बाद भी व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां होती हैं। मसलन, अगर आपकी शोल्डर सर्जरी हुई है तो ऐसे में अक्सर लोगों को रात में अच्छी नींद लेने में समस्या होती है। अक्सर मरीज इस बात को लेकर कशमकश में होते हैं कि कंधे में दर्द होने और स्लिंग पहनने के बाद वह रात में किस तरह से सो पाएंगे। हो सकता है कि आप भी इन दिनों इन्हीं परेशानी से जूझ रहे हों, तो आप अकेले नहीं है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो शोल्डर सर्जरी के बाद अच्छी नींद लेने में मदद करेंगे-

लें दर्द की दवाएं
शोल्डर की सर्जरी के बाद व्यक्ति को काफी दर्द का अहसास होता है। यह दर्द उन्हें असहज महसूस करवाता है और इसलिए उन्हें रात में नींद तो आती है, लेकिन फिर भी वह सो नहीं पाते हैं। इसलिए, कोशिश करें कि आप रात को सोने से पहले दर्द कम करने के लिए दवा का सेवन करें। हालांकि, यहां इस बात का भी ध्यान रखें कि आप कभी भी खुद से कोई पेनकिलर ना लें। बल्कि आप डॉक्टर से इस बारे में बात करें और उनके द्वारा निर्देशित दवाई को निर्धारित मात्रा में ही लें। इससे आपको दर्द में काफी आराम लगेगा और आप आराम से सो पाएंगे। वहीं, अगर आपको किसी तरह की स्लीप प्रॉब्लम है तो उसे मैनेज करने के लिए भी डॉक्टर एक ओवर-द-काउंटर दवा के लिए आपको बता सकते हैं।
जरूर पहनें स्लिंग
कुछ लोगों को यह लगता है कि रात में सोते समय स्लिंग उतारने से उन्हें अधिक आराम मिलेगा। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। अगर आप रात में एक कंफर्टेबल नींद चाहते हैं तो स्लिंग को रात में भी अवश्य पहनें। स्लिंग्स हाथ व शोल्डर पर अतिरिक्त तनाव को दूर करते हैं और आपको अधिक रिलैक्स करवाता है। स्लिंग आपको अपने कंधे पर अधिक काम करने या ठीक होने के दौरान इसे बहुत अधिक हिलाने से रोकता है। यदि आप रात में स्लिंग उतारकर सोते हैं तो आप अनजाने में अपने हाथ को गलत तरीके से मूव करते हैं, तो इससे आपके कंधे का दर्द बहुत अधिक बढ़ जाता है, जिससे आपकी चोट खराब हो सकती है।
बनाएं कंफर्टेबल पोजिशन
जब आप रात में एक आरामदायक नींद की तलाश में हैं तो आपके सोने की स्थिति भी काफी अहम् है। हो सकता है कि बेड पर लेटने के बाद आप हाथ नीचे हो जाए और आपके कंधे पर अतिरिक्त दबाव के कारण आपको दर्द होना शुरू हो जाए। ऐसे में आप कोशिश करें कि आप हल्का इनक्लाइन पोजिशन में सोएं। इससे ना केवल कंधे को आराम मिलता है, बल्कि सोने में भी समस्या नहीं होती है। इनक्लाइन पोजिशन आपके शरीर को सीधा और आरामदायक रख सकता है, जो कंधे की सर्जरी के बाद सोने के लिए सबसे अच्छी पोजिशन मानी जाती है। हालांकि, अगर आपके बेड में यह सुविधा नहीं है तो आप अपने तकिए का उपयोग स्वयं को सीधा रखने का प्रयास करें या मेडिकल सप्लाई स्टोर से एक इनलाइन वेज पर विचार करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
