Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
ओमिक्रॉन: शरीर की मालिश करने से बढ़ती है इम्यूनिटी पॉवर, जानें मालिश करने का सही समय और तरीका
साल 2020 से शुरू हुई कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई और अब इस वायरस का एक अन्य वैरिएंट ओमिक्रोन ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। चूंकि कोरोना का यह वैरिएंट पहले से भी अधिक खतरनाक है और दिन-ब-दिन अधिक लोगों को प्रभावित कर रहा है। जिसके कारण जरूरी है कि अपनी इम्युनिटी को और भी अधिक मजबूत बनाया जाए। इम्युनिटी बूस्ट अप करने के लिए खानपान व एक्सरसाइज के अलावा मालिश से भी बेहद फायदा मिलता है। बस जरूरी है कि आप सही तेल का चयन करके इसे ठीक तरह से करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए शरीर को मजबूत बनाने के लिए बॉडी मसाज के फायदों और इसे सही तरह से करने का तरीका बता रहे हैं-

मालिश से मिलते हैं यह लाभ
मालिश करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। मसलन,
• मालिश से जब शरीर का ब्लड सर्कुलेशन और लिम्फेथिक फ्लो बेहतर होता है तो इससे पोषक तत्वों को शरीर में स्थानांतरित करने में मदद मिलती है। साथ ही साथ यह

मेटाबॉलिक वेस्ट को भी फिल्टर करते हैं।
• इतना ही नहीं, मसाज दर्द और तनाव को भी कम करने में सहायक है। दर्द व तनाव दोनों ही प्रतिरक्षा को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं।
• चूंकि मालिश से आपको एक रिलैक्स फील होता है, इसलिए मालिश को मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा माना गया है। बेहतर मानसिक स्वास्थ्य का संबंध बेहतर प्रतिरक्षा से है। अध्ययनों से यह भी पता चला है कि मालिश शरीर में लिम्फोसाइटों की संख्या को बढ़ाने में भी मदद करती है- कोशिकाएं जो प्रतिरक्षा बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होती हैं।

सही समय पर करें मालिश
यूं तो शरीर की मालिश दिन में किसी भी समय मालिश की जा सकती है, लेकिन अगर आप मालिश से अधिकतम लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो इसका सबसे अच्छा समय है कि आप इसे उस समय पर करें, जब आपके पास पर्याप्त समय हो। आमतौर पर, सुबह जल्दी उठकर मालिश करने की सलाह दी जाती है क्योंकि तब आपके पास इसके लिए समय होता है। इतना ही नहीं, इस तरह आप अपने दिन की शुरुआत बड़ी ऊर्जा और फ्रेश माइंड से कर सकते हैं। इसके अलावा, दोपहर के भोजन के एक घंटे बाद दोपहर में मालिश करना भी एक अच्छा विचार हो सकता है।

मालिश करते समय रखें इन बातों का ध्यान
जब आप मालिश कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। मसलन-
• खाली पेट मालिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि मालिश पाचन तंत्र को उत्तेजित करती है और इससे रक्त शर्करा का स्तर कम हो सकता है। इसलिए यदि आप सुबह-सुबह मालिश करने की योजना बना रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप हल्का नाश्ता या फल खाएं।
• इसी तरह, हैवी फूड करने के ठीक बाद मालिश करने की भी सिफारिश नहीं की जाती है क्योंकि इससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
मालिश के लिए तेल
जब मालिश की बात हो तो कैरियर ऑयल के साथ एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है। दरअसल, एसेंशियल ऑयल मुख्य रूप से पत्तियों, छाल और फूलों से पौधों से निकाले गए भागों से बनाए जाते हैं। जिसके कारण यह प्रतिरक्षा प्रणाली के कुछ हिस्सों को उत्तेजित करते हैं और कुछ प्रतिरक्षा कोशिकाओं की गतिविधि को बढ़ाते हैं। नीलगिरी, लौंग, लैवेंडर और टी ट्री ऑयल ऐसे कुछ एसेंशियल ऑयल है, जो इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसलिए बॉडी मसाज के लिए इनका चयन किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
