Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कई बीमारियों से बचाएंगे डब्ल्यूएचओ के यह डाइट टिप्स, आज से ही करें फॉलो
पोषण तत्वों से युक्त आहार और बेहतर स्वास्थ्य यह दो ऐसी चीजे हैं, जो एक-दूसरे के साथ जुड़ी हुई है। अगर सिर्फ टेस्ट ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखकर व्यक्ति भोजन करता है, तो इससे वह खुद को लंबे समय तक बचा सकता है। आज के समय में लोगों को अधिक वजन और मोटापे के साथ-साथ डायबिटीज, हृदय रोग, ब्लडप्रेशर, स्ट्रोक यहां तक कि कैंसर जैसी बीमारियां होने की एक वजह उनका गलत खानपान ही है। अगर आहार पर पर्याप्त ध्यान दिया जाए, तो इस तरह की कई बीमारियों से व्यक्ति अपना बचाव कर सकता है। हाल में वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन अर्थात् डब्ल्यूएचओ ने डाइट से जुड़े कुछ ऐसे सुझाव दिए हैं, जिन्हें फॉलो करके एक व्यक्ति अधिक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकता है। तो चलिए जानते हैं इन डाइट टिप्स के बारे में-

नमक और चीनी रखें कम
नमक और चीनी यह दो ऐसे इंग्रीडिएंट है, जिसके बिना खाने का स्वाद ही नहीं आता। हालांकि, इनका सेवन करते समय इनकी मात्रा पर ध्यान दिया जाना बेहद आवश्यक है। डब्ल्यूएचओ कहता है-
• दिनभर में पांच ग्राम या एक टीस्पून से अधिक नमक का सेवन ना करें।
• नमक की जगह फ्रेश या सूखे हर्ब्स का इस्तेमाल करें। यह खाने को अधिक स्वादिष्ट भी बनाती हैं।
• उन सॉसेज व मसालों का इस्तेमाल कम करें, जिनमें नमक की अधिकता हो। जैसे- सोया सॉस व फिश सॉस आदि।
• दिनभर में 50 ग्राम अर्थात् 12 टीस्पून से अधिक शुगर किसी भी रूप में ना लें। अगर आप 25 ग्राम अर्थात् 6 टीस्पून तक शुगर लेते हैं तो आपको अतिरिक्त लाभ मिलता है।
• दो साल या उससे कम उम्र के बच्चों को दिए जाने वाले पूरक आहार में नमक या चीनी को एड ना करें।

फैट इनटेक पर करें फोकस
डाइट में फैट होना आवश्यक है, लेकिन उसे सही तरह से कन्ज्यूम किया जाना चाहिए। डब्ल्यूएचओ कहता है-
• आप लो फैट या रिड्यूस्ड फैट मिल्क और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें।
• डाइट में व्हाइट मीट्स जैसे पोल्ट्री और फिश को शामिल करें।
• प्रोसेस्ड मीट जैसे बेकन और सॉसेज आदि का कम से कम सेवन करने की कोशिश करें।
• प्रोसेस्ड, बेक्ड और फ्राइड फूड को अवॉयड करें, क्योंकि इसमें ट्रांसफैट होता है।

लें बैलेंस्ड डाइट
हेल्दी रहने का सीक्रेट है बैलेंस्ड डाइट लेना। डब्ल्यूएचओ कहता है-
• हर दिन अपने आहार में वैरायटी लेकर आएं।
• होल ग्रेन जैसे ब्राउन राइस और व्हीट का सेवन करें।
• फलियां जैसे दालें व बीन्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
• पर्याप्त मात्रा में फल व सब्जियां लें।
• एनिमल सोर्स से मिलने वाले कुछ फूड्स जैसे मीट, फिश, एग और मिल्क को लें।
• स्नैक्स के लिए कच्ची सब्जियां, फ्रेश फ्रूट्स व अनसॉल्टेड नट्स को चुनें।

ड्रिंक्स को ना करें इग्नोर
बेहतर स्वास्थ्य के लिए शरीर में लिक्विड की मात्रा को बनाए रखना बेहद जरूरी होता है, लेकिन आपको अपने ड्रिंक्स पर भी पर्याप्त रूप से फोकस करना चाहिए। डब्ल्यूएचओ कहता है-
• शुगरी बेवरेजेस जैसे सॉफ्ट ड्रिंक, जूस, फ्लेवर वाटर, रेडी टू ड्रिंक कॉफी आदि का सेवन कम से कम करने की कोशिश करें।
• आवश्यकता से अधिक अल्कोहल का सेवन ना करें, यह स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता है।
• ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।



Click it and Unblock the Notifications
