Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
No-sugar diet : नो शुगर डाइट की इस तरह करें शुरूआत, सेहत के साथ स्किन भी बनेगी हेल्दी
बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ये ना केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। ऐसे में ये जरूरी है कि खाने में मीठी चीजों का सेवन कम किया जाए और नो शुगर डाइट को फॉलो किया जाए। नो शुगर डाइट का मतलब है कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन करने से बचना। जिसे हम लो-कार्ब डाइट के नाम से भी जानते है। खासतौर पर डायबिटिक लोगों के लिए ये डाइट काफी फायदेमंद है। यहां हम आपको नो शुगर डाइट के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है।

नो शुगर डाइट क्या है?
नो शुगर डाइट का मतलब है ऐसी डाइट लेना जिसमें चीनी और मीठी चीजें शामिल ना हो। नो शुगर डाइट लेने पर व्यऔक्िजें चाय-कॉफी में भी चीनी का सेवन नहीं करता। और तो और चीनी के दूसरे ऑप्शन जैसे गुड़ या शुगर फ्री गोलियों भी इसमें शामिल नहीं होती। इस डाइट को लो-कॉर्ब डाइट भी कहते हैं क्यूंफकि इसमें कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन नहीं किया जाता।
नो शुगर डाइट के फायदे
- नो शुगर डाइट फॉलो करने से लगातार बढ़ रहे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में किया जा सकता है।
- जो लोग बढ़ते वजन से परेशान है, उनके लिए वेट मैनेजमेंट में ये डाइट काफी मददगार साबित हो सकती है।
- नो शुगर डाइट ओरल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
- ये लीवर से जुड़ी बीमारी के जोखिम कम कर सकती है।
- ये डाइट हार्ट को हेल्दी रखती है। ऐसे में हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम रहता है।
- नो शुगर डाइट ना केवल बॉडी को बल्कि स्किन को भी हेल्दी रखती है। जिससे स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम जैसे एक्ने, ब्लैक स्पॉट नहीं होते।
इस तरह करें नो शुगर डाइट की शुरुआत
किसी भी चीज की शुरूआत धीरे-धीरे करना सही रहता है। ताकि हमारे शरीर पर एकदम लोड ना पड़ें। इसी तरह नो शुगर डाइट को फॉलो करने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना जरुरी है।
- एकदम से मीठा खाना ना छोड़ें, बल्कि शुगर वाली खाने-पीने की चीजों में धीरे-धीरे कटौती करना शुरू करें।
- ऐसे फूड आइटम्स जो शुगर के डायरेक्ट सोर्से है उनका सेवन कम करें।
- आर्टिफिशियल शुगर वाली चीजें खाने से बचें।
- कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन ना करें, क्यूंकि ये आपके शुगर लेवल में जबरदस्त उछाल ला सकते है।
नो शुगर डाइट में क्या खाएं?
इस डाइट को फॉलो करने के लिए प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे- चिकन, मछली, बीफ, टोफू, अंडे, आदि खाए। गुड फैट वाली चीजों में आप अंडे की जर्दी, एवोकाडो, नट्स, सीड्स, ओलिव ऑयल आदि ले सकते हैं। काम्प्लेक्स कार्ब सोर्सेस में बीन्स, सभी हरी-पत्तेदार सब्जियां, सूखे मेवे, ब्रॉउन राइस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसी के साथ बगैर चीनी वाले डिंक्स जैसे कि बिना चीनी वाली कॉफी और चाय ले सकते हैं। इसके अलावा एनर्जी बनाए रखने के लिए फ्रेश नींबू या पुदीना नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन भी किया जा सकता है।
नो शुगर डाइट में क्या न खाएं?
मैदा, मक्का, चुकंदर, रिफाइंड चीनी, सफेद चावल, व्हाइट ब्रेड, सोडा, कैंडी, बेक की हुई चीजें और कोल्ड ड्रिंक आदि से परहेज करें। इसी के साथ जितना हो सकें केला, आम, आलू, शकरकंद का सेवन भी कम मात्रा में करें।
नो शुगर डाइट के साइड इफेक्ट
अपनी डाइट में शुगर यानी चीनी की मात्रा कम करने से कई इमोशनल और मेंटल बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जैसे कि उदासी महसूस करना, तनाव, नींद ना आना या बहुत ज्यादा आना, मीठा खाने की क्रेविंग, फोकस नहीं कर पाना या चीजें भूलना इत्यादि।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
