Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कहीं आप भी तो नहीं निभा रहे एक तरफा दोस्ती, जानिए टॉक्सिक फ्रेंडशिप के संकेत

अक्सर हमने प्यार में धोखा खाएं या प्यार के कारण किसी का दिल टूटता हुआ देखा है। लेकिन क्या आपको पता है दिल टूटने पर जो दोस्त हमारा सहारा बनते हैं उनके कारण भी कई बार हमारा दिल टूटता है। जी हां, दोस्ती हमेशा वैसी नहीं होती जैसी हम चाहते हैं। एक तरफा प्यार की तरह ही आप कई बार एक तरफ दोस्ती भी जी रहे होते हैं। जिसके बारे में आपको पता भी नहीं होता है। लेकिन ये टॉक्सिक फ्रेंडशिप आपके मेंटल हेल्थ पर और आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दोस्ती में भी रेड फ्लैग्स होते हैं, जिन्हें अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं।
एक टॉक्सिक फ्रेंडशिप आपको ना सिर्फ शरीरिक रूप से बल्कि मानसिक तौर पर भी कमजोर कर सकती हैं। अगर किसी भी टॉक्सिक रिश्ते में ज्यादा बोझ बढ़ जाता है तो उस रिश्ते को संभालना मुश्किल हो जाता है। आप अपने काम से भी फोकस खो देते हैं। दोस्ती के बारे में सोचते समय तनाव महसूस करना, उदास महसूस करना, चिड़चिड़ापन या यहां तक कि अपने दोस्त के आसपास डर लगना ऐसे संकेत हैं जिन पर आपको ध्यान देने की बहुत ज्यादा जरूरत है। ऐसे में आइए जानते हैं टॉक्सिक फ्रेंडशिप के क्या संकेत हैं।
टॉक्सिक दोस्ती के संकेत
1. खुद को हमेशा मानते हैं सही
अगर आपका दोस्त आपकी राय लेना तो दूर आपकी बातो को सुनना भी पसंद नहीं करता तो समझ जाएं की आप एक टॉक्सिक फ्रेंडशिप में है। आप अपने उस दोस्त के साथ ज्यादा समय तक बात भी नहीं कर पाते हैं। यहां तक कि आप अपने मन की बातें भी उनसे शेयर नहीं कर पाते हैं।
2. पीठ पीछे करते हैं बुराई
आपके सच्चे दोस्त आपके सामने भले आपसे लड़े झगड़े लेकिन आपके पीठ पीछे हमेशा आपको सपोर्ट करते हैं। लेकिन अगर आपका कोई दोस्त आपके पीठ पीछे आपकी बुराई करता है तो समझ जाएं की आपके दोस्त की नजर में आपकी कोई वेल्यू नहीं है। क्योंकि सच्चा दोस्त कभी आपके पीछे आपकी बुराई नहीं करेगा।
3. उन पर विश्वास करना मुश्किल
दोस्त एक ऐसा इंसान होता है जिस पर हम आंख बंद करके विश्वास कर सकते हैं। लेकिन जिसे आप अपना दोस्त कह रहे हैं क्या आप उनसे अपनी बातें शेयर करने से डरते हैं तो समझ जाएं कि वो आपके सच्चे दोस्त नहीं हैं।
4. उनके साथ समय बिताना नहीं करते पसंद
शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो अपने दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद नहीं करता होगा। उनकी बातों में आपको मतलब दिखता होगा। उनसे बातें करके आपका दिल हल्का नहीं बल्कि और ज्यादा भर जाता होगा। ऐसे में आप उनके साथ बैठने से बचने की कोशिश करते रहते हैं।
5. आपकी खुशी में खुश नहीं होते
आपको किसी भी चीज में कामयाबी मिलने पर अगर आपका दोस्त खुश नहीं होता तो वो आपका दोस्त कैसे हो सकता है। सच्चा दोस्त वहीं होता है जो आपकी खुशी में खुश हो। आपको छोटी या बड़ी कैसी भी कामयाबी मिली हो उसका आपके साथ जश्न मनाएं।
6. आप ही करते हैं पहल
फोन पर बात करनी हो, फोन करना हो, मिलना हो या कोई काम हो हमेशा आप ही पहल करते हैं। उनकी तरफ से आपको कभी पहल नजर नहीं आती है। आपसे बात करने में वो ज्यादा इंटरेस्ट नहीं दिखाते है तो ये आपके एक तरफा दोस्ती की निशानी है।
टॉक्सिक फ्रेंडशिप से बचने का तरीका
आप अपने उस दोस्त के साथ अपनी दोस्ती बरकरार रखना चाहते हैं या नहीं ये पूरी तरह से आपका निर्णय होगा। लेकिन अगर आप अपने उस दोस्त से दूरी बनाना चाहते हैं तो उसे बिना बताएं उससे दूर न जाएं। क्योंकि इसका असर सीधा आपके दिमाग पर पड़ेगा। अगर आपके दोस्त को आपकी दोस्ती से फर्क नहीं पड़ता होगा तो उसे इस बात से भी फर्क नहीं पड़ेगा की आप उसके साथ है या नहींं। इसलिए आप उनसे अलग होने से पहले एक बार उनसे खुलकर बात करें। ताकि आप खुले दिमाग से अपनी लाइफ में आगे बढ़ सकें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
